हाथ पैर तुड़वाकर भी चैन से नहीं बैठेगी अनुपमा 
मनोरंजन

Anupama Spoiler: कृतिका की असलियत बेनकाब करेगी अनुपमा, खुद की चोटों की परवाह किए बिना सुलझाएगी साजिश

Anupama Twist: रैंप शो में राही पर गिरने वाली भारी लाइट से उसे अनुपमा बचा लेती है, लेकिन खुद घायल हो जाती है। हादसे के बाद अनुपमा को शक होता है कि यह कोई दुर्घटना नहीं बल्कि कृतिका की साजिश है।

सोनाली झा

Anupama Latest Episode: रुपाली गांगुली और राजन शाही का सुपरहिट शो अनुपमा इस वक्त अपने हाई-वोल्टेज ड्रामा की वजह से लगातार चर्चा में बना हुआ है। मेकर्स ने कहानी को एक बार फिर ऐसे मोड़ पर पहुंचा दिया है जहां दर्शकों को अनुपमा की बहादुरी, उसकी समझदारी और उसके लड़ने के हौसले की झलक देखने को मिल रही है। शाह परिवार और कोठारी परिवार के बीच पहले ही तनाव कम नहीं हो रहा, वहीं दूसरी ओर राही की जिंदगी में लगातार नए मोड़ आ रहे हैं।

अब तक आपने देखा कि रैंप शो के दौरान राही पर छत से भारी लाइट गिरते-गिरते बचती है। ठीक समय पर पहुंचकर अनुपमा राही को धक्का देकर बचा लेती है, लेकिन खुद घायल हो जाती है। अनुपमा को चोटों से बेहाल जमीन पर पड़ा देख राही का दिल बैठ जाता है। लेकिन यही हादसा आगे एक नए खुलासे की शुरुआत करने वाला है।

अनुपमा और रजनी का बड़ा प्लान

आने वाले एपिसोड्स में दिखाया जाएगा कि अनुपमा को शक है कि हादसा कोई दुर्घटना नहीं बल्कि पूरी तरह साजिश है। उसे कृतिका की हरकतें संदिग्ध लगने लगती हैं। अनुपमा अपनी बात रजनी के साथ साझा करती है और दोनों मिलकर एक प्लान बनाती हैं। वे यह खबर चारों ओर फैला देती हैं कि हादसे को अंजाम देने वाले दो लोग पकड़े जा चुके हैं।

अनुपमा और रजनी ने कृतिका को पकड़ रंगे हाथों

जैसे ही यह खबर कृतिका के कानों में पड़ती है, उसकी हालत खस्ता हो जाती है। डर के मारे वह उन्हीं दो आदमियों को तुरंत फोन लगाती है, जिन्हें उसने इस काम के लिए पैसे दिए थे। फोन पर ही कृतिका पैसों के लेन-देन और पूरी प्लानिंग की बात करती है और इसी पल अनुपमा और रजनी उसे रंगे हाथों पकड़ लेती हैं। कृतिका की चोरी पकड़ में आते ही वह बुरी तरह घबरा जाती है।

कृतिका को खरी-खोटी सुनाएगी रजनी

रजनी सभी के सामने कृतिका की पोल खोलकर उसे जमकर खरी-खोटी सुनाती है। वहीं अनुपमा भी उसकी हरकतों पर सख्त लहजा अपनाती है और उसे उसके गुनाहों का एहसास करवाती है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद अनुपमा आखिरकार अपनी चोटों पर मरहम लगाने बैठती है, जबकि राही अपनी मां को सुरक्षित देखकर राहत की सांस लेती है। ट्रैक में एक और ट्विस्ट तब आएगा जब राही फैसला करेगी कि अब वह अपने ससुराल वापस जाएगी। जैसे ही वह घर पहुंचती है, वसुंधरा एक बार फिर उसे टारगेट बनाना शुरू कर देती है। राही की मुश्किलें खत्म होने के बजाय और बढ़ती दिखने वाली हैं।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां