अनुपमा में आने वाला ट्विस्ट (फोटो- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Anupama Spoiler: वीडियो सबूत से कीर्ति की पोल खोलेगी अनुपमा, वसुंधरा को लगेगा तगड़ा झटका

Anupama Twist: अनुपमा में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। अनुपमा वीडियो सबूत के जरिए कीर्ति की साजिश का पर्दाफाश करेगी। कपिल पर लगाए गए झूठे आरोपों की सच्चाई सामने आएगी। पराग अनुपमा का साथ देगा।

सोनाली झा

Anupama Latest Episode: रुपाली गांगुली स्टारर ‘अनुपमा’ में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। कहानी एक बार फिर ऐसे मोड़ पर आ पहुंची है जहां अनुपमा को बेवजह बदनाम करने की कोशिश होगी और कोठारी परिवार में दरार गहराती नजर आएगी। अब तक की कहानी में दिखाया गया कि अनुपमा ने कपिल को कीर्ति की सच्चाई सामने लाने के लिए हिम्मत दी।

अनुपमा ने परिवार के सामने कीर्ति को एक्सपोज करने की कोशिश की और उसे तलाक लेने की सलाह भी दी। लेकिन इसके बाद कीर्ति ने नया खेल खेलना शुरू कर दिया। वह कपिल को घरेलू हिंसा के झूठे केस में फंसाने की धमकी देती है और खुद को चोट पहुंचाकर उसे फंसाने की साजिश रचती है। आने वाले एपिसोड में कीर्ति परिवार के सामने कपिल पर मारपीट के आरोप लगाएगी। माहौल पूरी तरह कपिल के खिलाफ हो जाएगा। लेकिन तभी कपिल हिम्मत जुटाकर कीर्ति की असलियत उजागर करेगा।

अनुपमा दिखाएगी बड़ा सबूत

ड्रामा तब और बढ़ेगा जब अनुपमा परिवार के सामने एक वीडियो पेश करेगी, जिसमें कीर्ति खुद अपना सिर फोड़ती नजर आएगी। यह वीडियो देखकर सभी के होश उड़ जाएंगे। अनुपमा कीर्ति को जमकर फटकार लगाएगी, जबकि वसुंधरा को गहरा सदमा लगेगा। सच सामने आने के बाद पराग खुलकर अनुपमा का समर्थन करेगा। वह साफ कहेगा कि कीर्ति ने गलत किया है और वह इस साजिश का समर्थन नहीं करेगा। पराग की यह बात सुनकर कीर्ति चौंक जाएगी।

वसुंधरा का टूटेगा भरोसा

हालांकि सच्चाई सामने आने के बावजूद वसुंधरा कीर्ति का पक्ष लेती दिखेगी। इससे पराग और वसुंधरा के बीच तीखी बहस होगी और घर का माहौल और बिगड़ जाएगा। कीर्ति इस दरार का फायदा उठाकर आग में घी डालने का काम करेगी। कपिल अपनी बीमार मां से मिलने की कोशिश करेगा, लेकिन कीर्ति उसे रोकने की पूरी कोशिश करेगी। वह बार-बार कपिल को मानसिक रूप से प्रताड़ित करती नजर आएगी। उधर, प्रेरणा और प्रेम के बीच की खामोशी राही को शक में डाल देगी। उसे लगेगा कि कुछ ऐसा हुआ है, जिससे वह अनजान है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या अनुपमा एक बार फिर सबको एकजुट कर पाएगी या कोठारी परिवार पूरी तरह बिखर जाएगा।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज