अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड (फोटो- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Anupama Spoiler: कपिल देगा तलाक की धमकी, अनुपमा बिछाएगी नया जाल, कीर्ति की चाल पड़ेगी भारी

Anupama Twist: ‘अनुपमा’ के आने वाले एपिसोड में बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा। कीर्ति खुद को चोट पहुंचाकर कपिल पर आरोप लगाती है, लेकिन अनुपमा कैमरे की मदद से उसका सच सबके सामने ला देती है।

सोनाली झा

Anupama Upcoming Twist: ‘अनुपमा’ में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। कोठारी परिवार में चल रही उठापटक अब एक बड़े खुलासे की ओर बढ़ रही है। आने वाले एपिसोड में दर्शकों को ऐसा ट्विस्ट देखने को मिलेगा, जिससे वसुंधरा समेत पूरे परिवार की सांसें अटक जाएंगी। अब तक आपने देखा कि कीर्ति और कपिल के बीच लगातार तनाव बना हुआ है।

कीर्ति ने कपिल की मां को धमकी दी थी, जिसके बाद कपिल का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। बात इतनी बढ़ गई कि कपिल ने अपनी जान लेने की कोशिश तक कर डाली, लेकिन सही समय पर पहुंचकर अनुपमा ने उसे बचा लिया। यहीं से कहानी में बड़ा मोड़ आने वाला है। आने वाले एपिसोड में कपिल की मां का एक्सीडेंट हो जाएगा। इस खबर से कपिल बुरी तरह टूट जाएगा और उसे शक होगा कि इसके पीछे भी कीर्ति का हाथ है। परिवार के सामने कीर्ति मासूम बनने की कोशिश करेगी और रो-रोकर खुद को बेगुनाह साबित करने का ड्रामा करेगी। लेकिन इस बार अनुपमा चुप नहीं बैठेगी।

खुद सिर फोड़कर फंसी कीर्ति

अनुपमा को एहसास हो चुका है कि कीर्ति सच छिपा रही है। वह कपिल को समझाती है कि बिना सबूत के कोई भी सच सामने नहीं आएगा। अनुपमा की सलाह पर कपिल अपने कमरे में कैमरा लगवा देता है। इसी दौरान कीर्ति एक बार फिर कपिल से झगड़ा करती है और गुस्से में अपना सिर टेबल लैम्प से खुद फोड़ लेती है। इसके बाद वह परिवार के सामने कपिल पर मारपीट का आरोप लगा देती है।

कैमरे में कैद हुआ कीर्ति का सच

हालांकि कीर्ति की चाल ज्यादा देर तक नहीं चलती। अनुपमा सबके सामने वह वीडियो चला देती है, जिसमें साफ दिखता है कि कीर्ति ने खुद अपना सिर फोड़ा था। वीडियो देखकर पूरा परिवार हैरान रह जाता है। वसुंधरा को गहरा सदमा लगता है और कीर्ति का झूठ सबके सामने आ जाता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस खुलासे के बाद कोठारी परिवार में क्या फैसला लिया जाएगा। क्या कपिल सच में कीर्ति को तलाक देगा? और क्या अनुपमा एक बार फिर परिवार को टूटने से बचा पाएगी? आने वाले एपिसोड में ड्रामा और भी तेज होने वाला है।

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी