Anupama Rahi And Prem (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)  
मनोरंजन

Anupama: प्रेम-राही का रिश्ता तोड़ने की फिराक में प्रोफेसर, अनुपमा ने पकड़ लिया ईशानी का झूठ

Anupamaa Spoiler: अनुपमा ने राही के आशिक प्रोफेसर को बीच सड़क पर धमकाया। ईशानी ने चुराए भारती के गहने, जिसका राज अनुपमा के सामने खुला। प्रोफेसर अब राही-प्रेम का रिश्ता तोड़ने की कोशिश करेगा।

अनिल सिंह

Anupamaa Upcoming Twist: स्टार प्लस के सुपरहिट सीरियल 'अनुपमा' में इन दिनों एक के बाद एक ड्रामा और इमोशनल ट्विस्ट आ रहे हैं। इस हफ्ते टीआरपी की जंग में यह शो लगातार चर्चा में बना हुआ है। सीरियल में दिखाया जाएगा कि अनुपमा क्रिसमस मनाने से ठीक पहले एक बड़े तूफान का सामना करने वाली हैं, जहाँ उसे राही के आशिक प्रोफेसर से निपटना पड़ेगा। साथ ही, अनुपमा के सामने एक और बड़ा राज खुलने वाला है, जो परिवार में हंगामा मचा देगा।

शो में अब तक आपने देखा कि अनुपमा की पीठ पीछे राही का प्रोफेसर उसका रास्ता रोक लेता है और जबरदस्ती करने की कोशिश करता है। प्रोफेसर दावा करता है कि राही को उससे कुछ भी छिपाने की जरूरत नहीं है। तभी, अनुपमा सही समय पर वहाँ पहुँच जाती है। जैसे ही प्रोफेसर राही की इज्जत पर हाथ डालने की कोशिश करता है, अनुपमा उसका हाथ थाम लेती है और बीच सड़क पर उसे पकड़कर मारने की धमकी देती है।

प्रोफेसर की धमकी से टूटेगा राही-प्रेम का रिश्ता?

अनुपमा का गुस्सा देखकर राही का प्रोफेसर परेशान होने वाला है, लेकिन जल्द ही वह कुछ ऐसा करेगा जिसकी वजह से राही की परेशानियां बढ़ जाएंगी। प्रोफेसर की वजह से अनुपमा का भी दिमाग खराब होगा। इतना ही नहीं, यह प्रोफेसर राही और प्रेम के रिश्ते में भी दरार डालने की कोशिश करेगा। सीरियल के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा से गालियां खाने के बाद प्रोफेसर का दिमाग खराब होगा। वह प्रेम और राही को साथ देखकर यह दावा करेगा कि वह किसी भी हाल में उन दोनों को साथ नहीं रहने देगा।

अनुपमा के सामने खुला ईशानी का बड़ा राज

इसी बीच, अनुपमा की कहानी में एक और बड़ा ड्रामा शुरू होने वाला है। चॉल की औरतें अनुपमा के पास जाती हैं और बताती हैं कि वे मिलकर भारती के गहनों को फिर से बनवाने वाली हैं। यह सुनकर अनुपमा और भारती इमोशनल हो जाती हैं। अनुपमा सबके साथ मिलकर एक सुनार की दुकान पर जाएगी, जहाँ वह भारती का हार देखेगी। वहाँ अनुपमा को पता चलेगा कि किसी और ने नहीं, बल्कि ईशानी ने ही भारती के गहनों को चुराया था।

ईशानी को मिलेगा सबक

सच सामने आते ही अनुपमा को सदमा लगेगा। अनुपमा घर जाते ही ईशानी की अच्छे से क्लास लगाने वाली है और ऐलान करेगी कि वह ईशानी को सबक सिखाकर रहेगी। अपनी पोल खुलते ही ईशानी के भी दम निकलने वाले हैं। ईशानी को डांट लगाने के बाद अनुपमा, भारती की हल्दी की रस्म में शामिल होगी।

दिल्ली के रामलीला मैदान में रैलियों और प्रदर्शनों के लिए नया SOP तैयार, तय हुआ समय और भीड़ का दायरा

गोधरा कांड: CBI के पूर्व विशेष निदेशक राकेश अस्थाना का दावा- लालू यादव मुझे चाहते थे फंसाना

दिल्ली AIIMS ने रचा इतिहास, मां के गर्भ में किया शिशु की रीढ़ के हड्डी का सफल ऑपरेशन

तेलंगाना में गिग वर्कर्स को 5 लाख का दुर्घटना बीमा, 10 लाख का हेल्थ कवर; राहुल गांधी ने लॉन्च की योजना

जवाहरलाल नेहरू जेल में किस जानवर से डरते थे? भय से बिस्तर छोड़कर भाग जाते थे