गौतम की गंदी चाल, राही–प्रेम के रिश्ते में डालेगा दरार 
मनोरंजन

गौतम की गंदी चाल, राही–प्रेम के रिश्ते में डालेगा दरार, वायरल होगा अश्लील डीप फेक वीडियो

Anupama Latest Episode: सीरियल अनुपमा में आने वाले एपिसोड्स काफी ड्रामेटिक होने वाले हैं। अनुपमा और रजनी की दोस्ती मजबूत होती जा रही है, और अनुपमा अपना इवेंट चॉल में ही आयोजित करने का फैसला करती है।

सोनाली झा

Anupama Spoiler: सीरियल ‘अनुपमा’ की कहानी हर दिन नए मोड़ लेकर आ रही है और मेकर्स इस बात का पूरा ध्यान रख रहे हैं कि दर्शकों की दिलचस्पी हर एपिसोड के साथ बढ़ती जाए। राजन शाही और रुपाली गांगुली ने शो को नए ट्विस्ट्स के साथ लगातार टॉप रेटेड शो बनाए रखा है। आने वाले एपिसोड्स में ड्रामा और भी ज्यादा हाई-ऑक्टेन होने वाला है।

कहानी में दिखाया जा रहा है कि अनुपमा और रजनी की दोस्ती आज पहले से ज्यादा मजबूत हो चुकी है। हाल ही में अनुपमा के इवेंट पर संकट मंडराता है, जिसके बाद वह अपनी चॉल में ही इवेंट आयोजित करने का फैसला लेती है। इस दौरान पराग को गौतम की हरकतों पर शक हो जाता है और वह उसकी हर चाल पर नजर रखने के लिए तैयार हो जाता है।

फैशन शो में साजिश

आने वाले एपिसोड में एक महिला अनुपमा के फैशन शो को बिगाड़ने की कोशिश करती दिखेगी। हालांकि रजनी एक बार फिर अनुपमा की रक्षा के लिए खड़ी हो जाएगी, जिसकी वजह से फैशन शो धमाकेदार हिट होने वाला है। दूसरी तरफ प्रेम अपने कुकिंग टैलेंट से सभी का दिल जीतने में लगा हुआ है और जल्द ही वह शेफ बनकर सुर्खियां बटोरने वाला है।

गौतम की गंदी चाल

अब कहानी का सबसे बड़ा धमाका होगा, गौतम राही के खिलाफ एक घिनौनी और खतरनाक चाल चलेगा। वह राही की डीप फेक अश्लील वीडियो बनाने वाला है। इस वीडियो का इस्तेमाल वह प्रेम और राही के रिश्ते में फूट डालने के लिए करेगा, ताकि उनका तलाक हो जाए। जल्द ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाएगा और राही को पूरे शहर में ताने और शर्मिंदगी का सामना करना पड़ेगा। वसुंधरा और ख्याति राही के खिलाफ आग उगलती नजर आएंगी।

चॉल पर मंडराता नया संकट

इधर अनुपमा की चॉल पर मुसीबतों का नया पहाड़ टूटने वाला है। उसे पता चलेगा कि कुछ लोग उसकी चॉल को गिरवाने की साजिश कर रहे हैं। अनुपमा को अंदाजा भी नहीं होगा कि इस पूरी योजना के पीछे कौन है। लेकिन वह बिल्डर्स के खिलाफ खुलकर लड़ाई का ऐलान कर देगी। इस लड़ाई से अनुपमा की कहानी एक नए और रोमांचक ट्रैक की ओर बढ़ेगी।

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील

BRICS Summit 2026 LIVE: शी जिनपिंग और PM मोदी की द्विपक्षीय वार्ता खत्म, 50 मिनट चली बैठक

PHOTOS: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की बॉन्डिंग, ईरान के साथ कूटनीति; देखें BRICS समिट की 10 शानदार तस्वीरें

विशेषाधिकार नहीं, साझेदारी... BRICS में पीएम मोदी ने ग्लोबल साउथ के लिए पेश किया रिफॉर्म रोडमैप

BRICS Summit: शी जिनपिंग का बयान- मिडिल-ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए BRICS देशों से मिलकर काम करेगा चीन