अनुपमा ट्विस्ट (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम) 
मनोरंजन

Anupama Spoiler: गायू के किडनैप होते ही पॉल के आगे झुकी अनुपमा, शाह हाउस में होगी शादी की तैयारी

Anupama में गायू के किडनैप होते ही कहानी में हड़कंप मच जाएगा। देविका की बेटी को बचाने के लिए अनुपमा पॉल के आगे झुकने को मजबूर होगी। दिग्विजय के साथ मिलकर वह सच्चाई का पता लगाने की कोशिश करेगी।

सोनाली झा

Anupama Upcoming Latest Episode: टीवी का पॉपुलर शो अनुपमा इन दिनों जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न्स से दर्शकों को बांधे हुए है। आने वाले एपिसोड में कहानी ऐसा मोड़ लेने वाली है, जो अब तक का सबसे बड़ा ड्रामा साबित हो सकता है। अनुपमा की जिंदगी में मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं और अब एक नई मुसीबत उसके सामने खड़ी होने वाली है।

हालिया ट्रैक में देखा गया कि अनुपमा दिग्विजय से माफी मांगती है, जिसके बाद वह उसे एक महीने तक अपने घर में रहने की इजाजत देता है। लेकिन तभी कुछ गुंडे घर पर हमला कर देते हैं और सभी को बुरी तरह पीटते हैं। इस घटना के बाद दिग्विजय को शक हो जाता है कि इसके पीछे उसके बेटे का हाथ है। आने वाले एपिसोड में दिग्विजय अपने बेटे की हरकतों पर भड़क उठेगा और उसे घर से बेदखल करने तक की बात कहेगा। यह फैसला कहानी में बड़ा बदलाव लाने वाला है।

गायू के गायब होते ही मचेगा हड़कंप

ड्रामा तब और बढ़ जाएगा जब अनुपमा को एहसास होगा कि गायू घर नहीं लौटी है। यह खबर सुनते ही घर में हड़कंप मच जाएगा। अनुपमा को जल्द ही समझ आ जाएगा कि गायू के साथ कुछ अनहोनी हो चुकी है। गायू की तलाश में अनुपमा अपनी सारी परेशानियां भूलकर निकल पड़ेगी। वहीं दूसरी ओर देविका की बेटी भी बंद कमरे में रोती नजर आएगी, जिससे यह संकेत मिलता है कि मामला किडनैपिंग का है। इधर शाह हाउस में माही और राही, अंश और जस्सी की शादी की तैयारी शुरू करने वाले हैं।

पॉल के सामने झुकेगी अनुपमा

एक तरफ शाह हाउस में खुशी का माहौल बनेगा, वहीं बा इस रिश्ते से नाखुश नजर आएंगी, जिससे परिवार में एक बार फिर तनाव बढ़ सकता है। सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आएगा जब अनुपमा, देविका की बेटी को बचाने के लिए पॉल के सामने झुकने को मजबूर हो जाएगी। वह उसके पैरों में गिरकर मदद की गुहार लगाएगी, लेकिन पॉल उसे बेइज्जत करेगा। हालांकि इसके बाद कहानी में एक नया मोड़ आएगा, जब अनुपमा पॉल की दिग्विजय के साथ मिलकर जासूसी करने लगेगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या अनुपमा गायू और देविका की बेटी को बचा पाती है या नहीं।

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे