कोठारी और शाह परिवार पर टूटेगा कहर 
मनोरंजन

Anupama Spoiler: कोठारी और शाह परिवार पर टूटेगा कहर, गौतम के वार से फैलेगा मातम

Anupama Update: अनुपमा में शाह और कोठारी परिवार पर बड़ा संकट टूटने वाला है। ख्याति अपनी गलती मान लेती है, लेकिन पराग उसे माफ नहीं करता। इसी बीच तोषू चोरी करने लगता है और अनुपमा नाराज हो जाती है।

सोनाली झा

Anupama Upcoming Twist: स्टार प्लस का पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ दर्शकों को लगातार नए-नए ट्विस्ट और शॉकिंग ड्रामा से चौंका रहा है। रुपाली गांगुली स्टारर इस शो में इन दिनों शाह और कोठारी परिवार की जिंदगी में बड़े तूफान आने वाले हैं। कहानी का ताना-बाना इस बार और ज्यादा इमोशनल और खतरनाक मोड़ लेने जा रहा है।

अब तक के एपिसोड्स में दिखाया गया कि ख्याति अपनी गलती मान लेती है, लेकिन पराग उसे माफ नहीं करता। वहीं, प्रेम और राही अनुपमा से माफी मांगने शाह हाउस आते हैं। राही की खराब हालत देख अनुपमा दंग रह जाती है। इसी बीच, घर में तोषू चोरी करने लगता है, जिससे अनुपमा का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है।

देविका को कैंसर का झटका

अनुपमा में बड़ा मोड़ तब आता है जब अनुपमा को पता चलता है कि देविका कैंसर से जूझ रही है। अस्पताल में यह खबर सुनकर अनुपमा की दुनिया हिल जाती है। लेकिन हार मानने के बजाय वह देविका का सहारा बनती है और अपनी पलटन के साथ उसे वेकेशन पर ले जाने का फैसला करती है ताकि वह खुश रह सके।

माही और गौतम की चालाकी

अनुपमा की खुशी माही को बर्दाश्त नहीं होती। ईर्ष्या के चलते माही, गौतम का साथ देने लगती है। दोनों मिलकर कोठारी और शाह परिवार का जीना हराम कर देते हैं। गौतम, पराग पर हमला बोल देता है और उसकी पूरी दुनिया छीन लेता है। कोठारी परिवार रातों-रात कंगाल हो जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गौतम सिर्फ आर्थिक नुकसान ही नहीं पहुंचाएगा बल्कि परिवार की जान लेने तक की कोशिश करेगा। उसकी करतूतों की वजह से प्रार्थना का मिसकैरेज हो जाएगा, जिससे शाह हाउस मातम में डूब जाएगा। अनुपमा और बाकी सदस्य पूरी तरह टूट जाएंगे।

आगे क्या होगा

कहानी अब बहुत ही रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुकी है। सवाल यह है कि क्या अनुपमा अपने हौसले और समझदारी से शाह और कोठारी परिवार को बचा पाएगी? या फिर गौतम और माही की चालाकी इस बार जीत जाएगी? अनुपमा में दर्शकों को अगले एपिसोड्स में चोरी, परिवारिक तकरार, स्वास्थ्य संकट और अप्रत्याशित हादसे देखने को मिलेंगे, जो कहानी में नया मोड़ और रोमांच बनाएंगे।

संसद का एक दिन का विशेष सत्र, 30 नवंबर को लोकसभा; 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक

पाकिस्तान की नींद उड़ाने आया भारत का भार्गवस्त्र, ड्रोन हमलों का देगा मुंह तोड़ जवाब; पास किया आखिरी टेस्ट

Kal Ka Mausam: 27 नवंबर को इन राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, कहीं शीतलहर तो कहीं कोहरे का अलर्ट

1970 में भी किसी को तानाशाही का भूत चढ़ा था…, नागपुर में अभिजीत दीपके ने की PM मोदी की इंदिरा गांधी से तुलना

मुंबई में प्रदर्शन करना पड़ा भारी! CJP के तीनों बड़े नेताओं पर LOC जारी, दीपके और रांका भी पुलिस के रडार पर