अनुपमा में महा-ट्विस्ट: 'दुर्गा अवतार' में अनुपमा ने कुएं से बचाई राही की जान, प्रकाश के अड्डे पर 'नारी शक्ति' का तांडव 
मनोरंजन

Anupamaa Spoiler: दुर्गा बनकर अनुपमा करेगी प्रकाश का वध, त्रिशूल धारण कर दिलाएगी न्याय

Anupamaa Twist: अनुपमा ने दुर्गा बनकर कुएं से राही की जान बचाई। दोनों के बीच की नफरत खत्म हुई। अनुपमा ने प्रकाश के अड्डे पर तांडव मचाया। समर के हमशक्ल की एंट्री से अनुपमा को सदमा।

अनिल सिंह

StartFragment

Anupamaa Upcoming Twist: सीरियल 'अनुपमा' की कहानी इस समय हाई-वोल्टेज ड्रामा से भरी हुई है। अपनी बेटी राही को बचाने के लिए अनुपमा आसमान-जमीन एक कर रही है। पिछले एपिसोड में आपने देखा कि अनुपमा अंधेरे में राही को खोज लेती है और उसे कुएं में फंसा देखकर दीवार तोड़ना शुरू कर देती है। इसी बीच, गौतम की वजह से वसुंधरा और पराग के बीच बड़ा झगड़ा हो जाता है।

आगामी एपिसोड में अनुपमा का 'दुर्गा अवतार' देखने को मिलेगा। जैसे ही अनुपमा दीवार तोड़ना शुरू करेगी, तेज बारिश शुरू हो जाएगी। ऐसे में अनुपमा राही की जान बचाने के लिए तेजी से हाथ चलाएगी। राही को बुरे समय में बुरा समय याद आएगा कि कैसे अनुपमा उसे नजरअंदाज करती थी। दुखी होकर राही, अनुपमा को कोसना शुरू कर देगी और कहेगी कि उसने माया को कभी मां नहीं माना, वहीं अनुपमा ने उसे हमेशा नजरअंदाज किया।

नारी शक्ति का तांडव: प्रकाश को मिलेगा सबक

अनुपमा अंततः राही की जान बचाने में कामयाब हो जाएगी। राही की जान बचते ही, अनुपमा सीधे प्रकाश की गर्दन पकड़ने उसके अड्डे पर सबूत के साथ पहुॅंच जाएगी। अनुपमा अपने 'गैंग' के साथ प्रकाश के अड्डे पर तांडव मचाएगी। मौका मिलते ही अनुपमा सभी औरतों के साथ मिलकर प्रकाश पर जोरदार हमला कर देगी। सबको पता चलेगा कि प्रकाश कैसे गांव की लड़कियों के जरिए नोट कमा रहा था। अनुपमा, प्रकाश का सच गांववालों को भी बताएगी। प्रकाश को अपनी पत्नी की मदद से अनुपमा जेल पहुंचाएगी।

समर के हमशक्ल की एंट्री

कहानी में एक बड़ा इमोशनल ट्विस्ट आएगा। इसी बीच अनुपमा की कहानी में समर के हमशक्ल की एंट्री होने वाली है। इस लड़के को देखकर अनुपमा को गहरा सदमा लगेगा। अनुपमा को एक पल के लिए लगेगा कि उसका बेटा समर वापस आ गया है। इस एंट्री से कहानी में एक नया और भावनात्मक एंगल जुड़ने की उम्मीद है।

राही-अनुपमा के बीच नफरत खत्म

राही की जान बचाने के बाद, अनुपमा मौका पाते ही राही से माफी मांगने वाली है। अनुपमा के इस कदम से राही और अनुपमा के बीच चली आ रही नफरत की कहानी खत्म हो जाएगी। राही भी अपनी माॅं अनुपमा से लिपटकर खूब रोएगी, जिससे दर्शकों को एक इमोशनल सीन देखने को मिलेगा। दूसरी तरफ, गौतम अपनी अगली चाल चलेगा और दावा करेगा कि कोठारी हाउस के लोगों ने उसके पिता से उसे जमीन-जायदाद से बेदखल करवा दिया है। वसुंधरा आंख मूंदकर गौतम पर भरोसा करने वाली है, जिससे कोठारी हाउस में नया संकट आएगा।

EndFragment

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी

RJD ने ढहाया BJP का किला, पटना MLC चुनाव में उलटफेर पर झूमे तेजस्वी यादव, EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी