‘अनुपमा’ में आने वाला है का बड़ा ट्विस्ट 
मनोरंजन

‘अनुपमा’ में आने वाला है का बड़ा ट्विस्ट, अंश का बदलेगा रंग, शाह और कोठारी परिवार में मचेगा हंगामा

Anupamaa Update: ‘अनुपमा’ में अब कहानी नए मोड़ पर पहुंच गई है। गांव में रह रही अनुपमा उन लड़कियों की गुमशुदगी की जांच कर रही है, जिनके गायब होने के पीछे प्रभावशाली व्यक्ति प्रकाश का हाथ है।

सोनाली झा

Anupamaa Twist: स्टार प्लस का सुपरहिट शो ‘अनुपमा’ दर्शकों के बीच लगातार लोकप्रियता बनाए हुए है। रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर इस शो में हर एपिसोड के साथ नया ड्रामा देखने को मिल रहा है। अब कहानी उस मोड़ पर पहुंच चुकी है जहां अनुपमा की जिंदगी एक बार फिर उथल-पुथल से भरने वाली है। आने वाले एपिसोड में दर्शकों को भावनाओं, सस्पेंस और रिश्तों के संघर्ष से भरी कहानी देखने को मिलेगी।

वर्तमान ट्रैक में दिखाया गया है कि अनुपमा अब गांव में रह रही है और वहां की लड़कियों के रहस्यमय तरीके से गायब होने की घटनाओं की जांच कर रही है। धीरे-धीरे उसे पता चलता है कि इन घटनाओं के पीछे गांव का ही प्रभावशाली व्यक्ति प्रकाश है, जो अश्लील वीडियो बनाकर बेचने के धंधे में लिप्त है। इस सच्चाई का खुलासा होते ही अनुपमा के पैरों तले जमीन खिसक जाती है। वह ठान लेती है कि किसी भी कीमत पर प्रकाश के काले कारनामों को सबके सामने लाएगी।

अनुपमा में होगा बड़ा ट्विस्ट

इसी बीच शो में एक और बड़ा ट्विस्ट आता है। अनुपमा का बेटा अंश अब अपने असली रंग में दिखाई देने वाला है। वह पराग के बिजनेस पर कब्जा करने की साजिश रचता है। अंश के अंदर अचानक से अमीर बनने की चाह इतनी गहराई से घर कर जाती है कि वह अपनी मां के सिद्धांतों को भी भूल जाता है। उसकी चालें और व्यवहार देखकर शाह परिवार के सभी सदस्य चकित रह जाते हैं।

अनुपमा का गहरा झटका

वहीं, तोषू की जिंदगी में भी बदलाव आता है। डिंपल की वजह से शाह परिवार में एक बार फिर तनाव और हंगामा मच जाता है। अंश की हरकतें देखकर अनुपमा को गहरा झटका लगता है। उसे समझ नहीं आता कि उसका बेटा इतना स्वार्थी कैसे हो गया। हालांकि, वह एक मां के रूप में हार नहीं मानती और अंश और प्रार्थना के रिश्ते को बचाने के लिए पूरी कोशिश करती है।

अनुपमा के खिलाफ प्रकाश का बढ़ा गुस्सा

उधर, अनुपमा के खिलाफ प्रकाश का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। उसे एहसास होता है कि अनुपमा उसके खिलाफ सबूत जुटा रही है। वह अब उसकी हर गतिविधि पर नजर रखने लगता है। इसी दौरान एक महिला अनुपमा को आगाह करती है कि उसकी जान खतरे में है और उसे गांव छोड़ देना चाहिए। लेकिन अनुपमा एक बार फिर अपने पुराने जज्बे के साथ खड़ी होती है और फैसला करती है कि वह सच को सामने लाकर रहेगी, चाहे कुछ भी कीमत क्यों न चुकानी पड़े।

प्रकाश और सोनू के गुनाहों का पर्दाफाश करेंगी अनुपमा

आने वाले एपिसोड में दर्शक देखेंगे कि अनुपमा प्रकाश और सोनू दोनों के गुनाहों का पर्दाफाश करने में कामयाब होगी। यह खुलासा गांव में हड़कंप मचा देगा और कहानी का रुख पूरी तरह बदल जाएगा। यह ट्रैक शो के इतिहास का सबसे इमोशनल और थ्रिलर भरा मोमेंट साबित हो सकता है, जो दर्शकों को स्क्रीन से बांधे रखेगा।

Explainer: यूपी चुनाव में किसकी नैया के खेवनहार बनेंगे मल्लाह, किन सीटों पर है मजबूत पकड़? जानें पूरा समीकरण

दशहरा समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण होना चाहिए

राजनीतिक खेल के कारण न छीनी जाए आजादी, सौरव दास-आशुतोष रांका की गिरफ्तारी का मामला पहुंचा हाई कोर्ट

भारत में प्रदर्शन, OTT प्लेटफॉर्म्स और विदेशी ताकतें, RSS प्रमुख मोहन भागवत के विजयादशमी भाषण की 10 बड़ी बातें

पश्चिम से चली आसुरी आंधी, भारत को तोड़ने का प्लान! विजयादशमी पर मोहन भागवत ने देश और आंदोलनकारियों को किया आगाह