Photo Credit- Anupam Kher Instagram  
मनोरंजन

अनुपम खेर अपने छोटे भाई राजू खेर का पैर छूते आए नजर, जानें क्या है वजह

ये सभी कलाकार इस फिल्म का हिस्सा है। सूरज बड़जात्या द्वारा निर्देशित इस फिल्म के एक सीन में अनुपम खेर को राजू खेर के पैरों को छूना है।

संदीप पांडे

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) के दिग्गज (Legend) अभिनेता (Actor) अनुपम खेर (Anupam Kher) अपने सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी एक्टिव रहते है। वो आए दिन अपनी पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक की बातों को अपने प्रशंसकों के साथ शेयर करते रहते है। कभी-कभी अभिनेता का पोस्ट उनके फैंस को उलझन में डाल देता है। हाल ही में एक्टर ने अपने इन्स्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की है। अभिनेता अपने द्वारा शेयर की हुई एक तस्वीर में अपने छोटे भाई राजू खेर के पैर छूते दिखाई दे रहे है।

जो सब को आश्चर्य में डाल दिया है। गौरतलब है कि भारतीय संस्कारों के हिसाब से छोटा अपने बड़ों का आशीर्वाद लेने के लिए उनके पैरों को छूता है। मगर यहां तो बड़ा भाई अपने छोटे भाई का पैर छू रहा है। तो आइए जानते है कि अनुपम खेर को ऐसा क्यों करना पड़ा। दरअसल, अभिनेता अपने आगामी फिल्म 'ऊंचाई' की शूटिंग में काफी व्यस्त है। जिसके लिए वो इस वक्त दिल्ली में है। अभिनेता द्वारा शेयर किए गए तस्वीरों में अनुपम खेर और उनके छोटे भाई राजू खेर के साथ बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी, नीना गुप्ता और सारिका भी नजर आ रही है।

ये सभी कलाकार इस फिल्म का हिस्सा है। सूरज बड़जात्या द्वारा निर्देशित इस फिल्म के एक सीन में अनुपम खेर को राजू खेर के पैरों को छूना है। जिसकी प्रैक्टिस अभिनेता कर रहे है। इस फिल्म की शूटिंग कई अलग-अलग जगहों पर की जा रही है। इसकी शूटिंग बीते साल नेपाल में शुरू की गई थी। कुछ दिनों पहले ये कलाकार दिल्ली में अपनी शूटिंग करते नजर आए थे। उसके बाद कुछ सीन के शूट के लिए इनकी टीम हरियाणा गई थी। जहां फरीदाबाद जिला में स्थित राजा नाहर सिंह महल में सीन को शूट किया गया। अब फिर इनकी पूरी टीम दिल्ली वापस लौट आई है।

अनुपम खेर इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अपने कैप्शन में लिखे, 'सिनेमा वह जादुई जगह है। जहां पूरे मेहनत और विश्वास के साथ किया गया काम पूरी तरह से विश्वसनीय हो जाता है। मेरे छोटे भाई राजू खेर का सूरज बड़जात्या के मैग्नम ओपस 'ऊंचाई' के एक सीन में पैर छूना अच्छा लगा। वह अजीब था, लेकिन मुझे रोमांच लगा। खासकर जब दृश्य में अन्य व्यक्तित्व पौराणिक थे।' सूरज बड़जात्या द्वारा निर्देशित इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा भी अपनी मुख्य भूमिका निभा रही है। इस फिल्म का निर्माण राजश्री प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले हो रहा है। हाल ही में अनुपम खेर की अभिनीत फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' रिलीज हुई है। जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है और लोगों इस फिल्म को खूब प्यार दे रहे हैं।

बिहार छात्र आंदोलन में रौशन आनंद का बड़ा दावा, बोले- एकजुट हो जाओ, तभी खोलूंगा आयोग का ‘काला चिट्ठा’

ओडिशा के पास 24 क्रू मेंबर समेत समुद्र में डूबा जहाज, पारादीप बंदरगाह से 200 नॉटिकल मील दूर हादसा

इधर ब्रजेश पाठक प्रदर्शनकारियों से मिले, उधर अखिलेश यादव ने बताया आरक्षण खत्म करने की साजिश, मचा सियासी बवाल!

यह छात्रों की नहीं, पैसों की गूंज है! राहुल गांधी के कार्यक्रम पर BJP नेता का बड़ा दावा; फॉरेन फंडिंग का आरोप

बाबा रामदेव के आंदोलन पर बृजभूषण का बड़ा तंज, बोले- इस बार सलवार पहनकर मत भागना