अनुपम खेर ने याद किए कोविड के पुराने दिन 
मनोरंजन

अनुपम खेर ने याद किए कोविड के पुराने दिन, शेयर की हौसला बुलंद करने वाली कविता

Anupam Kher Recalls the COVID-19 Era: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने एक बार फिर कोविड के दिनों को याद करते हुए सोशल मीडिया पर अपना पुराना वीडियो साझा किया।

सोनाली झा

Anupam Kher recalls old COVID Days: बॉलीवुड के संजीदा कलाकार अनुपम खेर की सुबह खास होती है, क्योंकि वे सुबह-सुबह ही मोटिवेशनल कोट या अपनी लिखी पंक्तियां शेयर करते हैं कि हर कोई उनकी तारीफ करने के लिए बेताब रहता है, लेकिन अब उन्होंने कोविड के पुराने दिन को याद किया है और उसे अच्छा और बुरा दोनों समय बताया।

अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें वे जिंदगी से हारे-थके इंसान को प्रेरणा दे रहे हैं। अनुपम वीडियो में कहते हैं कि खुद को इतना भी मत बचाया कर, अगर बारिश हो तो भीग जाया कर, चांद लाकर कोई नहीं देगा, अपने चेहरे से जगमगाया कर, दर्द हीरा है, दर्द मोती है, अपनी आंखों से मत बहाया कर। बता दें कि ये वीडियो कोविड के समय का है, जिसे शुक्रवार को एक्टर ने दोबारा पोस्ट किया है।

अनुपम खेर ने किया कोविड के दिनों को याद

कोविड के दिनों को याद कर अनुपम खेर ने लिखा कि मैंने ये वीडियो मई 2020 में बनाया और पोस्ट किया था। जब पूरे विश्व में करोना और लॉकडाउन की स्थिति थी। कितनी जल्दी भूल गए हम सब लोग उन दिनों को, जो अच्छा भी है और बुरा भी। अच्छा इसलिए कि क्यों याद रखें उन बुरे दिनों को! और बुरा इसलिए कि क्यों भूल जाएं उन बुरे दिनों को।

अनुपम खेर की कविता फैंस को आई पसंद

फैंस को भी अनुपम खेर के कही कविता बहुत पसंद आ रही है। एक यूजर ने तारीफ कर लिखा कि वाह सर जी, दिल को छू गई आपकी लाइनें। एक अन्य यूजर ने लिखा, "क्या बात है, आपको रोज सुनकर ही मैं जिंदगी को बेहतर तरीके से जीने का तरीका सीखता हूं सर। बता दें कि हाल ही में फिल्मफेयर अवॉर्ड में अनुपम खेर ने अपने हाथों से काजोल और शाहरुख खान को अवॉर्ड दिया था।

अनुपम खेर की फिल्में

अनुपम खेर, काजोल और शाहरुख खान ने मंच पर 'दिल वाले दुल्हनियां ले जाएंगे' फिल्म की पुरानी यादों को ताजा कर दिया है। फिल्म में अनुपम खेर ने शाहरुख खान के पिता का रोल प्ले किया था और तीनों की जोड़ी पर्दे पर हिट साबित हुई थी। वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर को आखिरी बार 'द सिग्नेचर' और 'तन्वी द ग्रेट' में देखा गया था। 'तन्वी द ग्रेट' फिल्म एक्टर के लिए खास है, क्योंकि इस फिल्म का निर्देशन भी अनुपम ने ही किया है।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल