अनुपम खेर की तन्वी द ग्रेट ने रचा इतिहास 
मनोरंजन

अनुपम खेर की तन्वी द ग्रेट ने रचा इतिहास, राष्ट्रपति मुर्मू ने की दिल जमकर तारीफ

अनुपम खेर की निर्देशित फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ की स्पेशल स्क्रीनिंग राष्ट्रपति भवन में हुई, जिसे देखकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू खड़े होकर तालियां बजाईं। यह पल अनुपम खेर के लिए बेहद गर्वपूर्ण रहा।

सोनाली झा

Anupam Kher Tanvi the Great: अभिनेता अनुपम खेर की निर्देशित फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ ने रिलीज से पहले ही एक ऐतिहासिक कीर्तिमान हासिल कर लिया है। फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग राष्ट्रपति भवन में आयोजित की गई, जहां स्वयं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस फिल्म को देखा और खड़े होकर तालियां बजाकर फिल्म की सराहना की। इस विशेष मौके पर अनुपम खेर के साथ फिल्म की पूरी स्टारकास्ट बोमन ईरानी, करण टैकर, शुभांगी, और अन्य कलाकार मौजूद थे।

फिल्म 18 जुलाई 2025 को दुनियाभर में रिलीज होने वाली है, लेकिन इससे पहले ही उसे देश के सर्वोच्च पद से जो सम्मान मिला है, वह किसी भी कलाकार के लिए सपने से कम नहीं। अनुपम खेर ने इस अवसर को अपने करियर का सबसे गौरवपूर्ण क्षण बताया। उन्होंने कहा कि देश की राष्ट्रपति और भारतीय सेना की सर्वोच्च कमांडर का हमारी फिल्म देखना और अंत में खड़े होकर तालियां बजाना, मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है। यह मेरे लिए ‘कुछ भी हो सकता है’ वाला पल था।

तन्वी द ग्रेट की कहानी

अनुपम खेर ने फिल्म का निर्देशन किया है और यह फिल्म उनके Anupam Kher Studios और NFDC के संयुक्त निर्माण में बनी है। इसके डिस्ट्रीब्यूटर एक्सेल एंटरटेनमेंट यानी रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर और एए फिल्म्स यानी अनिल थडानी हैं। ‘तन्वी द ग्रेट’ एक प्रेरणादायक कहानी है, जो ‘डिफरेंट बट नो लेस’ जैसी भावना को दर्शाती है।

तन्वी द ग्रेट की स्टारकास्ट

अनुपम खेर की तन्वी द ग्रेट में जैकी श्रॉफ, अरविंद स्वामी, पल्लवी जोशी, नासिर, और ग्लोबल स्टार इयान ग्लेन जैसे कलाकार भी हैं, जो इसे एक इंटरनेशनल अपील देते हैं। राष्ट्रपति भवन में इस फिल्म की स्क्रीनिंग को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी उत्साह है। दर्शक यह जानने को उत्सुक हैं कि आखिर यह फिल्म इतनी खास क्यों है, जिसे खुद राष्ट्रपति ने सराहा।

अनुपम खेर की फिल्म

अनुपम खेर हाल ही में मेट्रो इन दिनों में नजर आए थे। फिल्म में अनुपम खेर, आदित्‍य राय कपूर, सारा अली खान, अली फजल, फातिमा सना शेख, कोंकणा सेन शर्मा, पंकज त्रिपाठी और नीना गुप्‍ता मुख्य भूमिका में शामिल थे। मेट्रो इन दिनो 100 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई है। फिल्म का 85 करोड़ प्रोडक्शन पर खर्च हुआ है और 15 करोड़ एड पर खर्च किया है।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला