अनुपम खेर, सिकंदर खेर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

अनुपम खेर और बेटे सिकंदर खेर ने जीते इंडियन स्ट्रीमिंग अवॉर्ड, सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरें

Anupam Kher Son Sikandar: अनुपम खेर के बेटे सिकंदर खेर को वेब सीरीज ‘आर्या’ में शानदार अभिनय के लिए इंडियन स्ट्रीमिंग एकेडमी अवॉर्ड्स 2025 में बेस्ट एक्टर का सम्मान मिला। जिसकी तस्वीरें सामने आई है।

स्नेहा मौर्या

Indian Streaming Academy Awards 2025: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर बेहद सक्रिय रहते हैं। वह अक्सर अपने निजी जीवन से जुड़े पल, परिवार की झलकियां और पेशेवर उपलब्धियां फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। शुक्रवार का दिन अनुपम खेर के परिवार के लिए बेहद खास साबित हुआ, क्योंकि उनके बेटे सिकंदर खेर को बड़ा सम्मान मिला।

दरअसल, इंडियन स्ट्रीमिंग एकेडमी अवॉर्ड्स 2025 में सिकंदर खेर को वेब सीरीज ‘आर्या’ में दमदार अभिनय के लिए बेस्ट एक्टर अवॉर्ड से नवाजा गया। वहीं, अनुपम खेर को उनके लंबे करियर और सिनेमा में योगदान के लिए लीजेंड अवॉर्ड दिया गया। अवॉर्ड फंक्शन से पिता-पुत्र की कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें दोनों अपने-अपने अवॉर्ड्स के साथ स्टेज पर नजर आ रहे हैं।

अनुपम खेर ने बेटे को दी यूं बधाई

अनुपम खेर ने यह खुशी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की और लिखा कि “इंडियन स्ट्रीमिंग एकेडमी अवॉर्ड फंक्शन में अपने-अपने पुरस्कार जीतने के बाद सिकंदर के साथ मंच पर होना बेहद गर्व का पल है। वह ‘आर्या’ के लिए जीता और मैं ‘लीजेंड’ होने के लिए। दिल से शुक्रिया इस सम्मान के लिए।”

तस्वीरों में पिता-पुत्र की यह जोड़ी बेहद खुश नजर आ रही है और फैंस ने भी दोनों को ढेरों शुभकामनाएं दीं। एक यूजर ने लिखा—“सिकंदर खेर ने बेहतरीन अदाकारी दिखाई है और उनके टैलेंट पर हमें गर्व है। आप दोनों को बहुत-बहुत बधाई।” वहीं, दूसरे यूजर ने कहा कि “‘आर्या’ में सिकंदर की एक्टिंग वाकई लाजवाब थी।”

इस फिल्म में नजर आए थे एक्टर

वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुपम खेर हाल ही में अपनी फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ को लेकर चर्चा में रहे। यह फिल्म उन्होंने अपनी भांजी से प्रेरित होकर बनाई, जो ऑटिज्म से पीड़ित हैं लेकिन बेहतरीन गायिका भी हैं। अनुपम खेर इस फिल्म के डायरेक्टर भी हैं। पहली बार रिलीज होने पर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी थी, लेकिन अब इसे दोबारा सिनेमाघरों में उतारा गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा दर्शक इस अनोखी कहानी को देख सकें। दूसरी तरफ, सिकंदर खेर वेब सीरीज और फिल्मों दोनों में लगातार सक्रिय हैं। ‘आर्या’ के जरिए उन्होंने अपनी एक्टिंग का ऐसा जलवा दिखाया है कि इंडस्ट्री में उनकी अलग पहचान बन चुकी है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी