अनुपम खेर (फोटो- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Anupam Kher ने नए नाटक से पहले लिया आशीर्वाद, सिद्धिविनायक में गणपति बप्पा को सुनाई स्क्रिप्ट

Anupam Kher Theatre Play: अनुपम खेर अपने नए नाटक से पहले सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने गणपति बप्पा के सामने स्क्रिप्ट पढ़कर आशीर्वाद मांगा। उनका म्यूजिकल प्ले दर्शकों को पसंद आ रहा है।

सोनाली झा

Anupam Kher Siddhivinayak Temple: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों फिल्मों के साथ-साथ थिएटर की दुनिया में भी काफी सक्रिय नजर आ रहे हैं। अपने नए और खास नाटक की तैयारी में जुटे अनुपम खेर हाल ही में मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया। अनुपम खेर ने अपने नए नाटक के मंचन से पहले एक खास परंपरा निभाई।

अनुपम खेर अपनी टीम के साथ मंदिर पहुंचे और वहां बप्पा के सामने नाटक की स्क्रिप्ट की कुछ पंक्तियां पढ़कर सुनाईं। इस खास पल का वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसमें वे पूरी श्रद्धा के साथ प्रार्थना करते नजर आए। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि यह प्रार्थना नाटक की सफलता के साथ-साथ सभी के सुख, शांति और समृद्धि के लिए की गई है।

थिएटर में फिर से सक्रिय हुए अनुपम खेर

अनुपम खेर ने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की थी और अब एक बार फिर उसी मंच पर लौटकर नई ऊर्जा के साथ काम कर रहे हैं। अनुपम खेर का हालिया हिंदी म्यूजिकल नाटक ‘जाने पहचाने अनजाने’ दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है। इस नाटक के जरिए अनुपम खेर आज के रिश्तों की जटिलताओं को दर्शाने की कोशिश कर रहे हैं।

दिग्गज कलाकारों के साथ तैयार हुआ संगीत

इस म्यूजिकल प्ले का संगीत मशहूर संगीतकार अनु मालिक ने तैयार किया है। वहीं गानों को शान, सुखविंदर सिंह और आनंदी जोशी जैसे बेहतरीन गायकों ने अपनी आवाज दी है। गानों के बोल कौसर मुनीर ने लिखे हैं, जो इस नाटक को और भी खास बनाते हैं। ‘जाने पहचाने अनजाने’ एक ऐसा म्यूजिकल नाटक है, जो आज के दौर के रिश्तों की सच्चाई को सामने लाता है। इसमें उन भावनाओं को दिखाया गया है, जहां अपने ही लोग कभी-कभी अजनबी जैसे लगने लगते हैं।

आस्था और कला का संगम

अनुपम खेर का यह कदम यह दिखाता है कि कला और आस्था का रिश्ता कितना गहरा होता है। अपने नए प्रोजेक्ट की शुरुआत भगवान के आशीर्वाद से करना उनके विश्वास और समर्पण को दर्शाता है। फैंस अब उनके इस नए नाटक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिसे लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

भारत में प्रदर्शन, OTT प्लेटफॉर्म्स और विदेशी ताकतें, RSS प्रमुख मोहन भागवत के विजयादशमी भाषण की 10 बड़ी बातें

पश्चिम से चली आसुरी आंधी, भारत को तोड़ने का प्लान! विजयादशमी पर मोहन भागवत ने देश और आंदोलनकारियों को किया आगाह

RSS शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव 2026: नागपुर में मोहन भागवत ने किया शस्त्र पूजन

आसमान में बड़ा हादसा टला! एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से टकराया पक्षी, सभी 148 यात्री सुरक्षित

यूसुफ पठान को TMC छोड़ने का तोहफा! गुजरात सरकार ने गिफ्ट किया करोड़ों का प्लॉट, पहले किया था इनकार