Asha Bhosle के अंतिम संस्कार के बाद जनाई भोसले ने बया किया दर्द, बोलीं- दादी हमेशा दिलों में जिंदा रहेंगी

Asha Bhosle Death: आशा भोसले के निधन के बाद उनकी पोती जनाई भोसले का भावुक पोस्ट वायरल हो रहा है। ‘गुड बॉय माय लव’ लिखकर उन्होंने दादी को अंतिम विदाई दी। इस पोस्ट ने फैंस को भी भावुक कर दिया।
asha bhosle death zanai bhosle emotional post
आशा भोसले और जनाई भोसले (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Zanai Bhosle Emotional Post About Asha Bhosle: हिंदी सिनेमा की दिग्गज पार्श्व गायिका आशा भोसले के निधन ने पूरे देश को शोक में डुबो दिया है। 13 अप्रैल को उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान परिवार, फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे आशा भोसले को आखिरी सलाम देने पहुंचे। सबसे ज्यादा भावुक कर देने वाले पल आशा भोसले की पोती जनाई भोसले के थे, जिनका दर्द हर किसी की आंखें नम कर गया।

अंतिम संस्कार के दौरान जनाई भोसले बेहद भावुक नजर आईं। सोशल मीडिया पर जनाई भोसले के रोते हुए कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देखकर फैंस भी भावुक हो गए। अपनी दादी से खास लगाव रखने वाली जनाई भोसले के लिए यह पल बेहद कठिन था। जनाई भोसले लगातार अपने आंसू नहीं रोक पा रही थीं। अंतिम संस्कार के बाद जनाई भोसले ने अपनी दादी आशा भोसले के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर की।

गुड बॉय माय लव ने तोड़ा दिल

जनाई भोसले ने अपने पोस्ट में अपने दिल का दर्द बयां करते हुए लिखा कि वह इस समय इतनी भावुक हैं कि शब्दों में कुछ कह पाना मुश्किल है। उन्होंने फैंस का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनकी दादी को हर वर्ग से जो प्यार और सम्मान मिला, वह उसकी पूरी हकदार थीं। एक अन्य तस्वीर में जनाई भोसले ने अपनी दादी को आखिरी विदाई देते हुए लिखा कि गुड बॉय, माय लव, लव ऑफ माय लाइफ।

asha bhosle death zanai bhosle emotional post

दादी की राह पर चल रहीं जनाई

यह संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैंस ने भी कमेंट कर उन्हें हिम्मत दी। हर कोई आशा भोसले की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहा है। जनाई भोसले जल्द ही फिल्म ‘द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज’ में नजर आने वाली हैं। जनाई भोसले अपनी दादी की तरह ही एक बेहतरीन सिंगर भी हैं और सोशल मीडिया पर उनकी सिंगिंग वीडियो को काफी पसंद किया जाता है। आशा भोसले भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी आवाज, उनके गाने और उनकी यादें हमेशा जिंदा रहेंगी। आशा भोसले की विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com