नेपाल बाढ़ पर अनुपम खेर का रिएक्शन (सौ. डिजाइन फोटो)
मनोरंजन

Nepal Natural Disaster पर छलका अनुपम खेर का दर्द, बोले- पल में उजड़ जाती हैं दुनिया

Actor Anupam Kher: नेपाल में आई भीषण बाढ़ और तबाही की तस्वीरों ने अनुपम खेर को झकझोर दिया। अभिनेता ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए प्रभावित लोगों और जानवरों की मदद की अपील की।

अपूर्वा नायक

Anupam Kher Reaction On Nepal Flood: बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार अनुपम खेर ने नेपाल में आयी प्राकृतिक आपदा को लेकर अपना रिएक्शन साझा किया है। अभिनेता ने बताया कि नेपाल से सामने आ रही फोटोज और वीडियो ने उन्हें झंझोर कर रख दिया है।

आपको बता दें कि हाल ही में भारत के पड़ोसी देश नेपाल में बाढ़ का कहर देखने के लिए मिल रहा है। इस प्राकृतिक आपदा में कई लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी है और इसके अलावा कई लोगों के घर और रोजगार इस आपदा की चपेट में आ गए हैं।

अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर जारी की वीडियो

एक्टर अनुपम खेर ने नेपाल प्राकृतिक आपदा को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है। उन्होंने इस वीडियो में माध्यम से इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हुए लोगों के लिए प्रार्थना की और जनता से नेपाल के लोगों की मदद के लिए आगे बढ़कर सहयोग करने की भी अपील की है।

अनुपम खेर ने जताया दुख

अनुपम खेर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने नेपाल में आई बाढ़ से सामने आई तस्वीरों को बेहद डरावना और दिल तोड़ने वाला बताया। अनुपम खेर ने कहा कि कुछ ही पलों में किसी इंसान की पूरी जिंदगी की मेहनत खत्म हो सकती है। घर, सामान, खेत और यहां तक कि अपने लोग भी एक झटके में छिन सकते हैं। इस बारे में सोचकर ही मुझे बहुत दुख हो रहा है।

पीड़ितों के प्रति व्यक्त की संवेदना

अनुपम ने पोस्ट में बाढ़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना जाहिर की। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अपने किसी करीबी को खोया है, उन्हें सांत्वना देने के लिए शायद कोई भी शब्द पर्याप्त नहीं हो सकता। मैं उन लोगों के बारे में भी चिंतिंत हूं, जो इस समय अपने घरों से दूर हैं और यह नहीं जानते कि आगे क्या होगा। ऐसे समय में मेरा दिल उन सभी लोगों के साथ है, जो डर और अनिश्चितता के बीच जिंदगी गुजार रहे हैं।

जानवरों का भी किया जिक्र

अनुपम ने अपने पोस्ट में उन जानवरों का भी जिक्र किया, जो बाढ़ के तेज बहाव में फंस गए। उन्होंने कहा कि आपदा से घरों के साथ-साथ खेतों, जानवरों और लोगों की रोजी-रोटी को भी भारी नुकसान पहुंचा है। नेपाल से सामने आने वाले हर वीडियो में मुझे तबाही की अलग तस्वीर दिखाई दे रही है।

मदद के लिए आगे आने की अपील की

वीडियो में अनुपम खेर ने कहा कि तस्वीरें इतनी डरावनी हैं कि यह समझना भी मुश्किल है कि वहां मौजूद लोगों ने किस तरह के हालात का सामना किया होगा। हर वीडियो किसी न किसी दर्दनाक कहानी को सामने ला रहा है। जब किसी इंसान की जिंदगी इतनी बड़ी त्रासदी से गुजरती है, तब कहने के लिए शब्द बहुत छोटे पड़ जाते हैं। एक्टर अनुपम खेर ने कहा कि ऐसी स्थिति में आम लोग कम से कम प्रभावित लोगों को भावनात्मक सहारा दे सकते हैं। मेरी लोगों से अपील है कि वे नेपाल की मदद के लिए आगे आएं। इस समय जरूरत इस बात की है कि लोग अपनी क्षमता के अनुसार मदद करें और आपदा में फंसे लोगों को यह महसूस न होने दें कि वे अकेले हैं।

भारत सरकार की करी सराहना

अनुपम खेर ने नेपाल के साथ-साथ सीमा के दूसरी तरफ तिब्बत में प्रभावित लोगों के लिए भी प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि जो लोग अब भी मदद का इंतजार कर रहे हैं, उन तक जल्द से जल्द राहत पहुंचे। मेरी प्रार्थना है कि जो लोग अपने परिवार के सदस्यों को खोज रहे हैं, उन्हें उनके अपने लोग सुरक्षित मिल जाएं। जिन लोगों ने अपना घर और बाकी सब कुछ खो दिया है, उन्हें रहने के लिए जगह और जरूरी मदद मिल सके। अभिनेता ने अपने वीडियो में भारत की ओर से की जा रही मदद का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार अपनी तरफ से लोगों की मदद करने की पूरी कोशिश कर रही है। मुझे उम्मीद है कि दुनिया के दूसरे देश और लोग भी इस मुश्किल समय में नेपाल के साथ खड़े होंगे।

बिहार में खुलेगी पहली ऑल-विमेन यूनिवर्सिटी, छात्रा से वीसी तक सब महिलाएं; सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

22 हजार करोड़ के कर्ज पर सिर्फ 6.5 करोड़ में समझौता? सुभाष चंद्रा की कर्जमाफी पर विजय माल्या का तंज

जबलपुर में 600 करोड़ के T-72 टैंक प्रोजेक्ट का भूमि पूजन; रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी बड़ी सौगात

हरियाणा विधानसभा में बवाल! भूपेंद्र हुड्डा की सुरक्षाकर्मियों से धक्का-मुक्की, परिसर में कांग्रेस का प्रदर्शन

नेपाल जल आपदा, भारत ने भेजी 47.5 टन राहत सामग्री, विदेश मंत्री जयशंकर ने ली समीक्षा बैठक