अनुपम खेर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

अनुपम खेर पहुंचे कोलकाता, शेयर किया खास वीडियो, बंगाली सॉन्ग ने जीता फैंस का दिल

Anupam Kher Video: बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर हाल ही में कोलकाता पहुंचे। जिसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अकाउंट पर शेयर किया है। वहीं कई फैंस ने उनकी तारीफ की है।

स्नेहा मौर्या

Anupam Kher Kolkata: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर अपनी शानदार एक्टिंग और अलग-अलग किरदारों के लिए जाने जाते हैं। गंभीर भूमिकाओं से लेकर कॉमिक टाइमिंग तक, उन्होंने हर तरह के रोल में दर्शकों का दिल जीता है। यही नहीं, अनुपम खेर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर ऐसे पोस्ट शेयर करते हैं जो लोगों के दिल को छू जाते हैं। हाल ही में उन्होंने एक ऐसा वीडियो साझा किया है, जिसे देखकर फैंस भावुक हो गए।

दरअसल, वीडियो को अनुपम खेर ने कोलकाता एयरपोर्ट लैंडिंग के दौरान शूट किया। इसमें विमान की खिड़की से शहर की जगमगाती रोशनी दिखाई दे रही है, जो देखने में बेहद खूबसूरत लग रही है। इस वीडियो की सबसे खास बात बैकग्राउंड में बजता बंगाली गाना ‘तुमि कतो जे दूरे’ है। इस गाने की मधुर धुन ने वीडियो को और भी भावुक बना दिया है।

अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट

अनुपम खेर ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, “कोलकाता पहुंच गया हूं, अपनी फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ की स्पेशल स्क्रीनिंग और मेरे ऑटोबायोग्राफिकल प्ले ‘कुछ भी हो सकता है’ के लिए... कोलकाता एक बेहद जीवंत और खास शहर है। जय हो!”

वीडियो देखकर फैंस हुए भावुक

इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि “सर, आप जहां भी जाते हैं, वहां ऊर्जा भर देते हैं।” वहीं दूसरे ने कहा कि “कोलकाता आपका स्वागत करता है।” किसी अन्य ने लिखा कि, “आपके नाटक का इंतजार है, क्योंकि आप हमेशा कुछ नया सिखाते हैं।”  खास बात यह रही कि कई फैंस ने गाने की भी तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, “‘तुमि कतो जे दूरे’ बेहद भावनात्मक गीत है।” वहीं एक अन्य ने लिखा, “ये गाना मेरी मां सुना करती थीं, आपकी पोस्ट ने आज वो यादें ताजा कर दीं।”

आशा भोंसले का है गाना

आपको बता दें कि यह गाना आशा भोंसले की आवाज में है और इसका संगीत आर. डी. बर्मन ने तैयार किया था। गाने के बोल उस दूरी और जुड़ाव की भावनाओं को बयां करते हैं, जब कोई अपना भले ही दूर हो लेकिन दिल के बेहद करीब महसूस होता है।

(इनपुट एजेंसी के साथ)

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, वाराणसी में गरमाया माहौल, काउंटिंग जारी

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी

Jio Platforms Listing: जियो की धमाकेदार एंट्री से बदली कारोबारी समूहों की रैंकिंग, भावुक हुए मुकेश अंबानी

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

कर्नाटक में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, BJP और JD-S गठबंधन ने जीतीं सभी 4 सीटें, 23 हजार वोटों के अंतर से मिली हार