अनुपम खेर (सोर्स : सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Anupam Kher Statement: बचपन एनालॉग था, आज जिंदगी डिजिटल है, अनुपम खेर का दिल छू लेने वाला बयान

Anupam Kher Video: अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो साझा कर 60–80 के दशक की पीढ़ी के अनुभवों को खास बताया। उन्होंने कहा कि एनालॉग बचपन और डिजिटल जिंदगी उनकी पीढ़ी की सबसे बड़ी ताकत है।

सोनाली झा

Anupam Kher Inspirational Post: दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक पोस्ट साझा कर अपनी पीढ़ी के सफर और अनुभवों को बेहद भावुक और सटीक शब्दों में बयां किया है। इंस्टाग्राम पर साझा किए गए इस वीडियो में अनुपम खेर ने 60, 70 और 80 के दशक में जन्मी पीढ़ी को खास बताते हुए कहा कि उनकी पीढ़ी ने जीवन में ऐसे-ऐसे बदलाव देखे हैं, जो शायद किसी एक पीढ़ी के हिस्से में कम ही आते हैं।

अनुपम खेर ने कहा कि उनकी पीढ़ी को आज की युवा पीढ़ी कई बार आउटडेटेड मान लेती है, लेकिन असलियत यह है कि अनुभव, धैर्य और परिस्थितियों से जूझने की क्षमता उन्हें अलग बनाती है। उन्होंने कहा कि जीवन की लंबी यात्रा और उतार-चढ़ाव ने हमारी पीढ़ी को सिखाया है कि मुश्किल हालात में कैसे खुद को संभालना है और बदलाव को कैसे अपनाना है।

अनुपम खेर ने किया जिक्र

अपने वीडियो में अनुपम खेर ने तकनीकी बदलावों का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी पीढ़ी ने ग्रामोफोन रिकॉर्ड से लेकर स्पॉटिफाई तक, रेडियो से एचडी और 3डी टीवी तक, हाथ से लिखे खतों से वॉट्सऐप तक और कैसेट से ओटीटी प्लेटफॉर्म तक का पूरा सफर देखा है। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि उनकी पीढ़ी एनालॉग दुनिया से निकलकर डिजिटल युग में भी खुद को सहज रूप से ढाल पाई है।

अनुपम खेर ने कही ये बात

अनुपम खेर ने यह भी बताया कि उन्होंने दो अलग-अलग शताब्दियों का अनुभव किया है और आठ दशक अपनी आंखों से देखे हैं। चाहे राजनीतिक बदलाव हों, सामाजिक परिवर्तन या तकनीकी क्रांति हर दौर ने उनकी पीढ़ी को कुछ न कुछ सिखाया है। उनके मुताबिक, हमने बदलाव से डरना नहीं सीखा, बल्कि उसे अपनाकर आगे बढ़ना सीखा।

अनुपम खेर की लाइफस्टाइल

इसके साथ ही अनुपम खेर ने फैशन और लाइफस्टाइल में आए बदलावों को भी याद किया। उन्होंने कहा कि बचपन में शॉर्ट्स, फिर ऑक्सफोर्ड फ्लेयर्स और ब्लू जीन्स का दौर देखा और आज भी ब्लू जीन्स पहनकर गर्व महसूस करते हैं। यह दिखाता है कि उनकी पीढ़ी ने सिर्फ तकनीक ही नहीं, बल्कि संस्कृति और फैशन के बदलावों को भी खुले दिल से अपनाया।

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

MLC Election Results Live: वाराणसी में गरमाया माहौल, आगरा में सपा ने दर्ज की जीत, काउंटिंग जारी

MLC Election Results: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

बिहार MLC चुनाव में अनंत सिंह ने मानी हार, नीरज कुमार को बधाई देने से किया इनकार, पार्टी को लेकर दिया जवाब

लाल बिहारी यादव कौन हैं? जिन्होंने PM मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में BJP को हराया