Photo - Instagram  
मनोरंजन

अनुभव सिन्हा की ‘भीड़’ पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर हुई फेल, सिर्फ इतनी हुई कमाई

संदीप पांडे

मुंबई : मशहूर डायरेक्टर (Director) अनुभव सिन्हा (Anubhav Sinha) की फिल्म ‘भीड़’ (Bheed) 24 मार्च (शुक्रवार) को सिनेमाघरों में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है। फिल्म की कहानी लोगों को बेहद पसंद आ रही है। ‘भीड़’ की कहानी में साल 2020 में कोरोना महामारी (Corona Epidemic) के दौरान देश में लगे लॉकडाउन (Lockdown) से मजदूरों के सामने आई परेशानियों को दर्शाया गया है। जो थिएटर में दर्शकों के दिलों को छू रही है।

फैंस को फिल्म में राजकुमार राव की एक्टिंग खूब पसंद आ रही है। इस फिल्म में एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao), भूमि पेडणेकर (Bhumi Pednekar), दीया मिर्जा, पंकज कपूर, आशुतोष राणा, आदित्य श्रीवास्तव, कृतिका कामरा और वीरेंद्र सक्सेना जैसे कलाकार हैं। वहीं फिल्म के पहले दिन का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट भी सामने आ गया है, लेकिन फिल्म पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फेल साबित हुई है। जो मेकर्स के लिए बेहद निराशाजनक की बात है।

फिल्म क्रिटिक सुमित कडेल के द्वारा जारी किए गए फिल्म ‘भीड़’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 15 लाख रुपये से अपनी ओपनिंग की। हालांकि, मेकर्स को पहले वीकेंड पर फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। इतने उम्दा स्टारकास्ट होने के बावजूद फिल्म ने पहले दिन महज 15 लाख रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करके कम ओपनिंग कर पाने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई है।  

कन्हैया कुमार का चुनाव आयोग और केंद्र पर निशाना, बोले- मतदाता सूची से नाम हटाना लोकतंत्र के लिए खतरा

December Public Holidays List: दिसंबर में कब-कब रहेंगी छुट्टियां? यहां देखें पूरी लिस्ट

इंदौर पहुंचे केंद्रीय मंत्री का विरोध: काफिले के सामने छात्र ने लगाए "Hardeep Puri Go Back" के नारे- वीडियो

संसद का एक दिन का विशेष सत्र, 30 नवंबर को लोकसभा; 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक

पाकिस्तान की नींद उड़ाने आया भारत का भार्गवस्त्र, ड्रोन हमलों का देगा मुंह तोड़ जवाब; पास किया आखिरी टेस्ट