अनुपमा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

अंश-प्रार्थना की शादी के बाद आएगा नया तूफान, अनुपमा देखेगी डरावना सपना; पोते को लेकर जाएगी सहम

Anupamaa Twist: टीवी शो अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में देखेंगे कि अनुपमा को डरावना सपना आएगा। जिससे वो काफी सहम जाएगी। सपने में गौतम अंश और प्रार्थना के सिर पर डंडे से मारेगा और उनकी मौत हो जाएगी।

स्नेहा मौर्या

Anupamaa Latest Episode: टीवी का सबसे चर्चित शो ‘अनुपमा’ इन दिनों जबरदस्त ट्विस्ट और ड्रामे से भरपूर है। कहानी में जहां एक तरफ प्रार्थना और अंश की शादी का जश्न चल रहा है, वहीं दूसरी ओर ख्याति और मोटी बा इससे काफी नाराज हैं और गौतम भी एक नई साजिश रच रहा है।

बीते एपिसोड में दिखाया गया कि अंश और प्रार्थना की शादी धूमधाम से पूरी हो गई। विदाई के समय प्रार्थना अपने पिता पराग को देखकर भावुक हो जाती है। वहीं पराग भी बेटी को देखकर रो पड़ता है और अपनी गलतियों के लिए उससे माफी मांगता है।

प्रार्थना को खास गिफ्ट देगा पराग

आने वाले एपिसोड में पराग अपनी बेटी प्रार्थना से कहेगा कि शादी की सारी जिम्मेदारी उसकी थी, लेकिन हर कदम पर शाह परिवार ने साथ दिया। वह शाह परिवार का शुक्रिया अदा करेगा। पराग प्रार्थना को एक खास पेंडेंट गिफ्ट देगा और कहेगा कि उसे गौतम से शादी कराना उसकी सबसे बड़ी भूल थी। उसने सोचा था कि गौतम उसकी बेटी के लिए सही होगा, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

पराग का कहना होगा कि उसकी बेटी ने जितना सहा है, वह कोई भी माता-पिता अपने बच्चे के लिए नहीं चाहेंगे। इस दौरान अनुपमा उसे समझाएगी कि जिंदगी में जो कुछ होता है, वह नियति का लिखा होता है। वह पराग को यह भी भरोसा दिलाएगी कि शाह परिवार हमेशा प्रार्थना के साथ खड़ा रहेगा। पराग अपनी बेटी को अंश और अनुपमा को सौंप देगा। लेकिन अनुपमा उससे कहेगी कि प्रार्थना आज भी उसकी बेटी है और हमेशा रहेगी।

अंश को सरप्राइज देंगी बहनें

इसके बाद अंश की बहनें मिलकर उसे सरप्राइज देंगी, जिससे प्रार्थना भी काफी खुश हो जाएगी। लेकिन असली ट्विस्ट तब आएगा जब अनुपमा एक भयानक सपना देखेगी। वह देखेगी कि अंश और प्रार्थना पानीपुरी खाते हुए हंस रहे हैं। तभी अचानक गौतम वहां पहुंचता है और अंश के सिर पर डंडे से वार कर देता है। जब प्रार्थना चीखती है, तो वह उसे भी नुकसान पहुंचाता है। यह सपना देखकर अनुपमा बुरी तरह घबरा जाती है।

जागने के बाद जब अनुपमा अंश और प्रार्थना को देखती है तो वह खुद को रोक नहीं पाती और घबराहट में पूछती है कि “तुम दोनों ठीक हो ना?” आने वाले एपिसोड्स में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या अनुपमा का सपना सच साबित होगा या यह सिर्फ उसकी चिंता और डर की कल्पना है।

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

इस्लाम को दुनिया की कोई ताकत नहीं मिटा सकती, मस्जिदों पर मौलाना अरशद मदनी का बड़ा बयान

पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान पर नड्डा का तीखा हमला, बोले दिवालिया हो चुकी कांग्रेस को खुद पर शर्म नहीं आती

चुनाव के लिए तैयार जामिया, फिर भी छात्रों में अविश्वास बरकरार; आंदोलन और भूख हड़ताल जारी

E20 के खिलाफ प्रोपेगैंडा एक पेड कैंपेन था, नितिन गडकरी का बड़ा बयान; अब E100 फ्यूल को मिली हरी झंड़ी