अंकिता लोखंडे ने लाफ्टर शेफ 2 में दी प्रेग्नेंसी की खबर 
मनोरंजन

अंकिता लोखंडे ने लाफ्टर शेफ 2 में दी प्रेग्नेंसी की खबर, दंग रह गए कृष्णा अभिषेक

अंकिता लोखंडे ने लाफ्टर शेफ 2 के प्रोमो में प्रेग्नेंसी की बात कहकर सबको चौंका दिया। उन्होंने कहा कि मैं प्रेग्नेंट हूं, मैं भाग नहीं सकती। अंकिता की बात सुनकर कृष्णा अभिषेक और करण कुंद्रा दंग रह गए।

सोनाली झा

मुंबई: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है उनकी संभावित प्रेग्नेंसी। हाल ही में कलर्स टीवी के शो ‘लाफ्टर शेफ 2’ का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें अंकिता ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है। इसमें उन्होंने बताया कि मैं प्रेग्नेंट हूं, मैं भाग नहीं सकती। इस एक लाइन ने शो में मौजूद सभी को शॉक्ड कर दिया।

प्रोमो में देखा जा सकता है कि जब कृष्णा अभिषेक उनके साथ एक मजेदार मोमेंट क्रिएट कर रहे होते हैं, तो अचानक अंकिता दौड़ते हुए कहती हैं कि वो प्रेग्नेंट हैं। कृष्णा तुरंत प्रतिक्रिया देते हैं कि सच्ची में? और फिर गाना गाने लगते हैं कि आज हमारे घर में आ रहा लल्ला है। वहीं, करण कुंद्रा की हैरानी भी कैमरे में साफ नजर आती है।

हालांकि इस खबर की सच्चाई अब तक कन्फर्म नहीं हुई है। प्रोमो को देखने के बाद ये भी कहा जा रहा है कि ये एक मजाक या स्क्रिप्टेड मोमेंट हो सकता है, क्योंकि इससे पहले भी अंकिता ने रियलिटी शो लॉकअप में प्रेग्नेंसी को लेकर मजाक किया था, जिससे फैन्स कन्फ्यूज हो गए थे। कलर्स टीवी ने भी इस प्रोमो को शेयर करते हुए लिखा है कि अंकिता ने किया लाफ्टर शेफ को कंफ्यूज, जब दी उसने एक स्पेशल न्यूज। इससे साफ है कि चैनल ने जानबूझकर इस बयान को टीजर की तरह इस्तेमाल किया है, ताकि एपिसोड को लेकर उत्सुकता बनी रहे।

अंकिता ने दिसंबर 2021 में बिजनेसमैन विक्की जैन से शादी की थी। दोनों की जोड़ी पहले ‘स्मार्ट जोड़ी’ में दिखाई दी, जिसमें वे विजेता बने। इसके बाद ये जोड़ी बिग बॉस और अब लाफ्टर शेफ 2 में नजर आ रही है, जहां वे मनोरंजन का जबरदस्त डोज़ दे रहे हैं। अब अंकिता की इस गुड न्यूज में कितनी सच्चाई है, इसका खुलासा आने वाले एपिसोड में होगा। लेकिन इतना तो तय है कि ये प्रोमो फैंस के बीच काफी चर्चा का विषय बन गया है।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज