पवन सिंह पर अंजलि राघव ने लगाए गंभीर आरोप 
मनोरंजन

पवन सिंह पर अंजलि राघव ने लगाए गंभीर आरोप, इंडस्ट्री छोड़ने का किया ऐलान

Anjali Raghav Big Announcement: पवन सिंह एक बार फिर विवादों में फंस गए हैं। एक इवेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पवन सिंह, अंजलि राघव को अनुचित तरीके से टच करते नजर आ रहे हैं।

सोनाली झा

Anjali Raghav allegations against Pawan Singh: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने उनकी छवि पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो लखनऊ में हुए एक प्रमोशनल इवेंट का है, जहां पवन सिंह अपनी को-स्टार अंजलि राघव के साथ म्यूजिक वीडियो ‘सैंया सेवा करे’ का प्रचार कर रहे थे। वीडियो में पवन सिंह को अंजलि को अनुचित तरीके से टच करते हुए देखा जा सकता है।

इस घटना के बाद से भोजपुरी इंडस्ट्री में हलचल मच गई है। सोशल मीडिया पर लोग जहां पवन सिंह को ट्रोल कर रहे हैं, वहीं कुछ यूजर्स अंजलि को ही दोषी ठहराने लगे। इस पूरे विवाद पर अब अंजलि राघव ने चुप्पी तोड़ी है और इंस्टाग्राम पर दो वीडियो शेयर किए हैं। इन वीडियो में उन्होंने न केवल अपना दर्द बयां किया, बल्कि इंडस्ट्री छोड़ने का ऐलान भी कर दिया।

अंजलि राघव ने कही ये बात

अंजलि ने कहा कि इवेंट के दौरान पवन सिंह ने उन्हें यह कहते हुए टच किया कि उनकी कमर पर कुछ लगा है। उस वक्त उन्हें लगा कि शायद साड़ी या ब्लाउज का टैग दिख रहा होगा, इसलिए उन्होंने हंसकर बात टाल दी। लेकिन जब बाद में टीम से पूछा गया तो पता चला कि वहां कुछ भी नहीं था। यह जानकर वह आहत और गुस्से से भर गईं।

पवन सिंह के फैंस

उन्होंने आगे बताया कि इवेंट में पवन सिंह के फैंस की भारी भीड़ मौजूद थी, जिनमें से कई उन्हें भगवान मानकर पैरों में गिर रहे थे। ऐसे माहौल में उन्हें डर था कि अगर वह विरोध करतीं तो कोई उनका साथ नहीं देता। अंजलि ने खुलासा किया कि पवन सिंह की पीआर टीम बहुत मजबूत है और यही वजह थी कि वह शुरुआत में कुछ बोलने से बचती रहीं।

अंजलि राघव का बड़ा ऐलान

अंजलि ने साफ कहा कि किसी भी महिला को उसकी अनुमति के बिना छूना गलत है। उन्होंने कहा कि अगर यही हरकत हरियाणा में हुई होती तो वहां की जनता खुद जवाब दे देती। उन्होंने यह भी ऐलान किया कि अब वह भोजपुरी इंडस्ट्री में काम नहीं करेंगी, क्योंकि इस इंडस्ट्री ने उन्हें केवल तकलीफ दी है। अपने वीडियो में अंजलि ने लोगों से यह सवाल भी पूछा कि आखिर इस घटना में उनकी गलती कहां थी। उन्होंने कहाकि अगर आप मेरी जगह होते तो क्या करते? मैंने क्या गलत किया है?

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

संजय राउत की बढ़ेंगी मुश्किलें! CJI पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश

Cyclone Satellite Photos: आधे भारत में 'अर्नब' के काले बादल... सेटेलाइट से ये डरावनी तस्वीरें कर रहीं हैरान

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी