Highlights
‘व्हाय दिस कोलावरी डी’ ने अनिरुद्ध रविचंदर को म्यूजिक इंडस्ट्री दिलाई बड़ी पहचान
सुपरस्टार रजनीकांत के भांजे हैं म्यूजिक कम्पोजर अनिरुद्ध रविचंदर
सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ काव्या मारन के साथ अनिरुद्ध रविचंदर शादी की चर्चाएं तेज
Anirudh Ravichander Net Worth: म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी अनोखी धुनों से हर दिल पर राज करने वाले पॉपुलर कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर इस समय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। सोशल मीडिया पर उनकी शादी की चर्चाओं ने इस तरह जोर पकड़ा है कि हर कोई इसके बारे में जानना चाहता है।
खबरों के अनुसार उनका नाम सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन और कावेरी मारन की बेटी और आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ काव्या मारन के साथ जोड़ा जा रहा है। इस दिलचस्प रिश्ते और म्यूजिक इंडस्ट्री के इस बड़े स्टार की पर्सनल लाइफ को लेकर लोगों में भारी उत्सुकता देखने को मिल रही है।
अनिरुद्ध का ताल्लुक एक बेहद फेमस परिवार से है और उनके खून में ही कला रची-ब बसी है। 16 अक्टूबर 1990 को चेन्नई में जन्मे अनिरुद्ध के पिता रवि राघवेंद्र एक जाने-माने एक्टर हैं, जबकि उनकी मां लक्ष्मी रविचंदर एक बेहतरीन क्लासिकल डांसर हैं।
अपनी शुरुआती पढ़ाई चेन्नई के लोयोला कॉलेज से पूरी करने के बाद उन्होंने म्यूजिक की आगे की पढ़ाई लंदन के ट्रिनिटी कॉलेज से हासिल की। पियानो बजाने में माहिर होने के साथ-साथ उन्होंने साउंड इंजीनियरिंग का डिप्लोमा भी किया है। अपने शुरुआती दौर में वह एक फ्यूजन बैंड का भी हिस्सा रहे थे, जहां से उन्होंने म्यूजिक की बारीकियों को बहुत करीब से समझा और अपनी एक अलग शैली विकसित की।
किसी भी कलाकार की लाइफ में एक ऐसा मोड़ आता है जो उसकी किस्मत हमेशा के लिए बदल देता है। अनिरुद्ध के साथ भी कुछ ऐसा ही साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म तीन के समय हुआ था। इस फिल्म के लिए बनाए गए एक गाने ने सोशल मीडिया पर ऐसा तूफान लाया कि हर कोई झूम उठा।
'व्हाई दिस कोलावेरी डी' गाने ने पॉपुलेरिटी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और अनिरुद्ध को देश भर में रातों-रात एक नई पहचान मिल गई। इसके बाद उन्होंने मुड़कर पीछे नहीं देखा और एक के बाद एक कई सुपरहिट फिल्मों में अपनी जादुई धुनों का जादू बिखेरा।
अनिरुद्ध रविचंदर ने विक्रम, जेलर और लियो जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए शानदार म्यूजिक तैयार किया। इसके बाद बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म जवान के लिए म्यूजिक देकर उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी अपनी धाक जमा ली। उनके बनाए गए गाने आज के युवाओं के बीच ज्यादा पॉपुलर हैं और कॉन्सर्ट्स में भी उनकी भारी मांग रहती है, जिससे उनकी कुल प्रॉपर्टी लगभग 50 करोड़ रुपये आंकी जाती है।
अनिरुद्ध रविचंदर का साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत के परिवार से बहुत करीबी और पारिवारिक रिश्ता है। अनिरुद्ध के पिता रवि राघवेंद्र और रजनीकांत की पत्नी लता रजनीकांत सगे भाई-बहन हैं, जिसके चलते रजनीकांत उनके फूफा लगते हैं।
इसके अलावा रजनीकांत की बेटियां ऐश्वर्या और सौंदर्या उनकी अपनी कजिन सिस्टर हैं। बता दें कि उनकी शादी का शानदार रिसेप्शन 21 नवंबर को चेन्नई में आयोजित होने जा रहा है।