रजनीकांत की जेलर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, दो दिन में वर्ल्डवाइड कलेक्शन 200 करोड़ के पार

Jailer 2 Box Office Collection Day 2: रजनीकांत की जेलर 2 ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। शुरुआती 2 दिनों में ही फिल्म ने बंपर कमाई कर कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करा लिए हैं।
Jailer 2 Box Office Collection Day 2
रजनीकांत (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • जेलर 2 ने 2 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 86 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया।

  • रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने पहले दिन 59.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

  • विद्या बालन, जैकी श्रॉफ और ऋतिक रोशन की मौजूदगी ने फिल्म को चर्चा में ला दिया।

Rajinikanth Movie Collection Day 2: फिल्म इंडस्ट्री में जब भी सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म बड़े पर्दे पर उतरती है, तो जिस तरह का करिश्मा दिखता है, वह सभी पुराने समीकरणों को बदलकर रख देती है। 15 अक्टूबर को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली जेलर 2 को देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।

फिल्म समीक्षकों और आम जनता दोनों की तरफ से इसे बेहद शानदार रिस्पॉन्स मिल रहे है, जिसके चलते शुरुआती 2 दिनों के अंदर ही इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बेहद मजबूत कर ली है।

2 दिनों के अंदर करोड़ों की ताबड़तोड़ कमाई

फिल्म की कमाई के आंकड़े वाकई चौंकाने वाले हैं और यह साबित करते हैं कि थलाइवा का क्रेज आज भी कम नहीं हुआ है। खबरों के अनुसार फिल्म जेलर 2 ने अपने ओपनिंग डे पर करीब 59.70 करोड़ का बंपर कलेक्शन किया था।

Jailer 2 Box Office Collection Day 2
बॉक्स ऑफिस पर यामी गौतम की नई नवेली ने मारी बाजी, पहले दिन राजकुमार राव की प्रहार को छोड़ा पीछे

इसके बाद दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में दर्शकों का तांता लगा रहा फिल्म ने 27 करोड़ रुपये के आसपास का कलेक्शन और बटोर लिया। इन 2 दिनों के आंकड़ों को अगर जोड़ा जाए, तो घरेलू बाजार में इस फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 86 करोड़ रुपये से ज्यादा का जादुई आंकड़ा पार कर चुका है, जो वीकेंड से पहले ही एक बहुत बड़ी सक्सेस है।

बॉक्स ऑफिस पर टूटे कई बड़े रिकॉर्ड्स

फिल्म जेलर 2 केवल कमाई के मामले में ही आगे नहीं है, बल्कि इसने कई रिकॉर्ड्स की झड़ी भी लगा दी है। साल 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म के इस सीक्वल ने पहले दिन बंपर कमाई के साथ तमिल सिनेमा की ऑल टाइम बिगेस्ट ओपनर लिस्ट में अपनी जगह बना ली है।

सुपरस्टार रजनीकांत की इस फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए साल 2026 की सबसे बड़ी तमिल ओपनर का खिताब अपने नाम कर लिया है। इसके साथ ही यह इस साल की पहली ऐसी तमिल फिल्म बन गई है, जिसने रिलीज के पहले ही दिन 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का आंकड़ा छुआ हो। वैश्विक स्तर पर भी फिल्म ने पहले दिन 127 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर रिकॉर्ड बना दिया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com