अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

अनिरुद्ध-काव्या की शादी में शामिल होने ग्रीस पहुंचे रजनीकांत और एमके स्टालिन, चेन्नई एयरपोर्ट पर दिखे सितारे

Anirudh Ravichander Wedding: अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी के लिए सुपरस्टार रजनीकांत और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ग्रीस रवाना हो गए हैं। यह हाई-प्रोफाइल शादी कार्यक्रम 10 और 11 नवंबर को होगा।

यति सिंह

Highlights

  • अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी के लिए रजनीकांत ग्रीस रवाना हुए।

  • पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और उदयनिधि स्टालिन भी एयरपोर्ट पर नजर आए।

  • शादी समारोह 10 और 11 नवंबर को होने की खबर है।

  • चेन्नई में 21 नवंबर को रिसेप्शन आयोजित होने की उम्मीद है।

Anirudh Kavya Maran Wedding: म्यूजिक की दुनिया के जाने-माने स्टार अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ काव्या मारन शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस खास और प्राइवेट फंक्शन में शामिल होने के लिए देश की कई दिग्गज हस्तियों ने विदेश के लिए उड़ान भर दी है।

चेन्नई एयरपोर्ट से सामने आए कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें देश के बड़े नाम ग्रीस की यात्रा पर जाते हुए नजर आ रहे हैं। इस बड़े आयोजन को लेकर फैंस के बीच भी गजब का क्रेज देखने को मिल रहा है।

चेन्नई एयरपोर्ट पर दिखा स्टार्स का तांता

रविवार सुबह चेन्नई एयरपोर्ट का नजारा बेहद खास था क्योंकि वहां देश की कुछ सबसे बड़े स्टार्स मौजूद थे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साउथ सिनेमा के थलाइवा यानी सुपरस्टार रजनीकांत बेहद सादगी और अंदाज में एयरपोर्ट पर दिखाई दिए।

रजनीकांत के साथ उनके परिवार के सदस्य भी इस लंबी यात्रा पर रवाना हुए हैं। वहीं दूसरी ओर तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन और उनके बेटे और मंत्री उदयनिधि स्टालिन भी सिक्योरिटी एरिया में नजर आए। रिपोर्ट के अनुसार इन सभी वीआईपी मेहमानों ने दुबई के रास्ते ग्रीस के लिए एमिरेट्स की उड़ान भरी है। एयरपोर्ट पर इन दिग्गजों की एक झलक पाने के लिए फैंस की भारी भीड़ भी उमड़ पड़ी थी।

मनोरंजन और राजनीति का अनोखा संगम

यह शादी सिर्फ 2 परिवारों का मिलन नहीं है, बल्कि सिनेमा और राजनीति के कई बड़े रिश्ते भी इस आयोजन से जुड़े हुए हैं। दूल्हा बनने जा रहे अनिरुद्ध रविचंदर रिश्ते में सुपरस्टार रजनीकांत के भांजे लगते हैं।

अनिरुद्ध के पिता और एक्टर रवि राघवेंद्र की शादी रजनीकांत की पत्नी लता रजनीकांत की बहन से हुई है। वहीं दूसरी तरफ, दुल्हन काव्या मारन सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन और कावेरी मारन की बेटी हैं। मजेदार बात यह है कि कलानिधि मारन और एमके स्टालिन आपस में रिश्तेदार हैं, जिसके चलते सीएम स्टालिन इस परिवार के बेहद करीबी माने जाते हैं।

विदेश में रस्में और चेन्नई में भव्य रिसेप्शन

अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का यह शादी समारोह बेहद खास और प्राइवेट रखा गया है, जिसके लिए ग्रीस की खूबसूरत वादियों को चुना गया है। दोनों की शादी की मुख्य रस्में 10 और 11 नवंबर को पूरी होंगी। विदेशी धरती पर 7 फेरे लेने के बाद यह जोड़ा अपने खास मेहमानों के साथ वापस लौटेगा।

खबरों के अनुसार ग्रीस के इस फंक्शन के बाद चेन्नई में एक बहुत ही भव्य रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया जाएगा जो 21 नवंबर को होगी। इस ग्रैंड पार्टी में देश भर की तमाम बड़ी फिल्मी हस्तियों, बिजनेसमैन और टॉप लीडर्स के शामिल होने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है।

दिल्ली प्रदूषण पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का विवादित बयान, बोले- दिवाली हो या प्रदूषण, दोनों मानव जनित रोग

यूपी-बिहार में सियासी शादियों का सीजन! जानिए सांसद प्रिया सरोज, मंत्री संदीप सिंह तक शादी से जुड़ी खास बातें

क्या नए साल में आपके पुराने चेकबुक काम में नहीं आएंगे; Cheque Book के नए नियम को लेकर RBI ने किया क्लियर

उत्तर भारत में जल्द पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, पश्चिमी विक्षोभ से कई राज्यों के मौसम में हो रहा बड़ा उलटफेर

3300 नए जांबाज होंगे नौसेना में शामिल, 13 नवंबर को होगी अग्निवीरों की सबसे बड़ी पासिंग आउट परेड