अनिल शर्मा ने सुनाया धर्मेंद्र का किस्सा 
मनोरंजन

अनिल शर्मा ने सुनाया धर्मेंद्र का किस्सा, बिना फीस लिए रात में पंजाबी फिल्मों की करते थे शूटिंग

Dharmendra Punjabi Films: निर्देशक अनिल शर्मा ने दिवंगत धर्मेंद्र से जुड़ा एक किस्सा साझा किया। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र अपनी व्यस्तता के बावजूद रात 9 बजे के बाद पंजाबी फिल्मों की शूटिंग कर देते थे।

सोनाली झा

Dharmendra And Anil Sharma Emotional Story: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का 24 नवंबर को 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। पर्दे पर जहां लोग उन्हें हीमैन, रॉमांटिक हीरो और एवरग्रीन स्टार के रूप में जानते हैं, वहीं पर्दे के पीछे उनका दिल उतना ही बड़ा और उदार था। हाल ही में निर्देशक अनिल शर्मा ने धर्मेंद्र की इंसानियत और दयालुता से जुड़ी कई अनसुनी बातें साझा कीं, जिसने साबित कर दिया कि धरम पाजी केवल स्टार नहीं, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े सहारा रहे हैं।

अनिल शर्मा ने बताया कि धर्मेंद्र अपने व्यस्त शेड्यूल के बावजूद रात 9 बजे के बाद पंजाबी फिल्मों की शूटिंग मुफ्त में किया करते थे। निर्देशक ने कहा कि लोग उनसे अपनी पंजाबी फिल्मों के सीन रात में शूट करने के लिए कहते थे। वह हंसकर कहते है कि ‘पाजी, मेरा घर चल जाएगा, मेरी पिक्चर बिक जाएगी। पूरी इंडस्ट्री जानती है कि धरम जी ने कई पंजाबी फिल्ममेकर्स को बिना एक पैसे लिए सपोर्ट किया।

धर्मेंद्र की तबीयत पर अनिल शर्मा का बड़ा बयान

अनिल शर्मा के अनुसार, धर्मेंद्र निर्माता से यह भी कहते थे कि जहां वह शूटिंग कर रहे हों, वहीं पहुंच जाएं और वह कुछ घंटों का काम कर दिया करते थे। बिना शोर, बिना दिखावे, बस हाथ बढ़ाकर लोगों की मदद कर देते थे। निर्देशक ने धर्मेंद्र के आखिरी दिनों को भी याद किया। उन्होंने कहा कि अस्पताल से घर लौटने के बाद धर्मेंद्र की तबीयत में सुधार नजर आ रहा था। वह आंखें खोलते थे, हाथ हिलाते थे… डॉक्टर भी कह रहे थे कि वह बहुत मजबूत हैं। परिवार और दोस्त उम्मीद में थे कि 8 दिसंबर को उनका जन्मदिन फिर खुशी से मनाया जाएगा, लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूर था।

धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा में शामिल हुए ये सेलेब्स

धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा 27 नवंबर को आयोजित की गई, जिसे परिवार ने सेलिब्रेशन ऑफ लाइफ नाम दिया। इस मौके पर बी-टाउन की कई पीढ़ियों ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। रेखा, शाहरुख खान, सलमान खान, ऐश्वर्या राय, माधुरी दीक्षित, विद्या बालन, जैकी श्रॉफ, शबाना आज़मी, सुनील शेट्टी, सोनू सूद समेत कई सितारों ने देओल परिवार के साथ खड़े होकर अपना सम्मान प्रकट किया। धर्मेंद्र भले ही दुनिया से विदा हो गए हों, लेकिन उनकी इंसानियत, सादगी और उदारता की कहानियां हमेशा इंडस्ट्री का हिस्सा बनी रहेंगी।

BRICS Summit: दिल्ली में ब्रिक्स का मंच तैयार, किस-किस देश के नेता होंगे शामिल; भारत के लिए क्या है खास?

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय, राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला

बिहार में फिर एक पुल गिरा, लॉन्चर मशीन के नीचे दबे मजदूर, तेजस्वी ने BJP पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

नेताओं पर चढ़ा 80s रेट्रो ट्रेंड का खुमार, चिराग से थरूर तक दिखा जबरदस्त अंदाज; तस्वीरें हुईं वायरल

UP Politics: मायावती के फैसले से BSP में भूचाल, आकाश आनंद को सपा और संजय निषाद ने दिया साथ आने का न्योता