मनोरंजन

अंगूरी भाभी ने शार्ट ड्रेस और चप्पल पहनकर सूर्य को चढ़ाया जल, फैंस हुए नाराज

संदीप पांडे

मुंबई : मशहूर (Famous) टीवी शो (TV Show) 'भाभी जी घर पर है' (Bhabhi Ji Ghar Par Hai) की अभिनेत्री (Actress) अंगूरी भाभी (Angoori Bhabhi) (शुभांगी अत्रे) ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें वह शार्ट ड्रेस और सैंडल पहनकर आंखों पर सनग्लास लगाए भगवान सूर्य को जल चढ़ाते नजर आई। इसे देख उनके  फैंस उनसे  नाराज हो गए और अभिनेत्री के इस वीडियो से नाराज होकर फैंस अपनी प्रतिक्रियाएं दिए।

जिसमें एक यूजर ने लिखा 'मैम फूट वियर तो उतार देती जल देते वक्त', वहीं दुसरे यूजर ने लिखा 'सैंडल पहनकर भगवान सूर्य को जल अर्पण करना, ये तो अतिनिंदनीय है। इन प्रतक्रियाओं पर  अभिनेत्री ने जवाब देते हुए लिखा 'मेरे प्यारे दोस्तों, जो भी मेरे लिए गलत लिख रहें है। उनके लिए एक जवाब, जहां मैं खड़ी हूं, सूर्य को जल चढ़ाने के लिए, वो हमारे स्टूडियो का हिस्सा है। वहां कई बार टूटे हुए कांच के टुकड़े और कीलें पड़े होते है।

प्रार्थना करने के लिए मन साफ होना जरूरी है

उन्होंने आगे लिखा  एक बात और प्रार्थना करने के लिए मन साफ होना जरूरी है। मन मैला हो और बाहर से साफ-सफाई कर भी लो तो, कोई फायदा नहीं, बस इसके बारे में सोचे। अभिनेत्री शुभांगी अत्रे मशहूर कॉमेडी टीवी शो 'भाभी जी घर पर है' में 'अंगूरी भाभी का अभिनय करती है जिसमें वह एक गांव की साधारण महिला का अभिनय करती है वैसे तो अभिनेत्री अपने सोशल मीडिया काफी एक्टिव रहती है और अपनी बोल्ड तस्वीरें पोस्ट करती रहती है।

आरक्षण के साथ छेड़छाड़ हुआ तो... जदयू नेता की सरकार को सख्त चेतावनी, रिजर्वेशन पर NDA में दो फाड़

संसद सत्र को लेकर बड़ी खबर! सितंबर के दूसरे हफ्ते में बुलावा संभव, परिसीमन और महिला आरक्षण पर सरकार की नजरें

युवाओं को रिझाने में जुटी भाजपा, पार्टी के युवा नेताओं के साथ नितिन नबीन की बैठक; तय हुआ बड़ा एक्शन प्लान

बिलासपुर में दो गुटों के बीच झड़प के बाद तनाव, पत्थरबाजी में 5 घायल; 300 पुलिसकर्मी तैनात

विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस का मेगा प्लान! उत्तराखंड-गोवा में प्रियंका गांधी होंगी पार्टी का चेहरा