अनीत पड्डा को मिली मैडॉक की बड़ी फिल्म 
मनोरंजन

अनीत पड्डा को मिली मैडॉक की बड़ी फिल्म, लक्ष्य लालवानी संग बनेगी 'सैयारा' एक्ट्रेस की जोड़ी

Aneet Padda New Film: अनीत पड्डा की बॉलीवुड में तेजी से किस्मत चमक रही है। रिपोर्ट्स के अनुमान, मैडॉक फिल्म्स की फिल्म में अनीत के साथ लक्ष्य लालवानी नजर आएंगे, जिसका नाम शक्ति शालिनी बताया जा रहा है।

सोनाली झा

Aneet Padda And Lakshya Lalvani Movie: अनीत पड्डा की किस्मत इन दिनों बॉलीवुड में तेजी से चमकती नजर आ रही है। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म ‘सैयारा’ से बतौर लीड एक्ट्रेस डेब्यू करने वाली अनीत अब इंडस्ट्री के बड़े प्रोडक्शन हाउस की पहली पसंद बनती जा रही हैं। ‘सैयारा’ में अहान पांडे के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब सराहा था और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर सभी को चौंका दिया था। इसी सफलता के बाद अब अनीत के हाथ एक और बड़ी फिल्म लगी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनीत पड्डा को अब मैडॉक फिल्म्स की अपकमिंग फिल्म के लिए साइन कर लिया गया है। मैडॉक फिल्म्स पिछले कुछ सालों में बॉलीवुड की सबसे सफल प्रोडक्शन कंपनियों में से एक बनकर उभरी है। साल 2024 में श्रद्धा कपूर की ‘स्त्री 2’ और 2025 में विकी कौशल की ‘छावा’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों ने मैडॉक को इंडस्ट्री के टॉप बैनर्स में शामिल कर दिया।

लक्ष्य लालवानी के साथ नजर आएंगे अनीत पड्डा

इस फिल्म में अनीत पड्डा के साथ अभिनेता लक्ष्य लालवानी नजर आएंगे। लक्ष्य पहले ही ‘किल’ जैसी दमदार फिल्म और शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की डायरेक्टोरियल डेब्यू वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में अपनी एक्टिंग से पहचान बना चुके हैं। यह पहली बार होगा जब अनीत और लक्ष्य की जोड़ी बड़े पर्दे पर साथ दिखाई देगी, जिसे लेकर दर्शकों में पहले से ही उत्सुकता देखने को मिल रही है।

जनवरी से शुरू होगी शक्ति शालिनी की शूटिंग

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म का नाम ‘शक्ति शालिनी’ रखा गया है। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग जनवरी के आखिरी हफ्ते से शुरू हो सकती है। वहीं, मेकर्स इसे 2026 के आखिर तक सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। हालांकि, अभी तक फिल्म का ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है और दर्शक इसके औपचारिक घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

अनीत पड्डा की पहली लीड फिल्म

गौरतलब है कि ‘सैयारा’ अनीत पड्डा की पहली लीड फिल्म थी, जिसने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर करीब 570 करोड़ रुपये की कमाई की थी। एक नई एक्ट्रेस के लिए इतनी बड़ी सफलता मिलना बेहद खास माना जाता है। अब मैडॉक फिल्म्स जैसी बड़ी कंपनी के साथ जुड़कर अनीत पड्डा ने साफ कर दिया है कि वह आने वाले समय में बॉलीवुड की मजबूत और भरोसेमंद अभिनेत्रियों में शुमार होने वाली हैं।

Make in India के 12 साल, PM मोदी बोले- भारत में ज्यादा उत्पादन और निवेश, हर सेक्टर में आया बदलाव

ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो CJP 2 अक्टूबर से मुंबई में करेगी विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दिपके का ऐलान

हरदीप पुरी से बीएल वर्मा तक, UP राज्यसभा चुनाव के लिए 16 अक्टूबर को होगा मतदान, किसकी वापसी तय, कौन होगा बाहर?

बाबा रामदेव और बृजभूषण शरण सिंह में हुई सुलह, महंत राजकुमार दास ने कराई दोस्ती, जानिए पूरी इनसाइड स्टोरी

सेवा संकल्प यात्रियों से PM मोदी का संवाद, कहा- सरकारी योजना का उद्देश्य सिर्फ पैसा खर्च करना नहीं, जीवन बदलना