अनन्या पांडे (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

परफेक्ट होना जरूरी नहीं, गलतियां भी सीख देती हैं....अनन्या पांडे ने कॉन्फिडेंस को लेकर कही ये बात

Ananya Pandey: अनन्या पांडे ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल और प्रोफेशल लाइफ पर खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमेशा परफेक्ट होना जरूरी नहीं है, कभी-कभी गलतियां भी ठीक होती हैं।

स्नेहा मौर्या

Ananya Pandey Interview: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस अनन्या पांडे आजकल अपने काम और बेबाक अंदाज को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी जिंदगी और आत्मविश्वास से जुड़ा एक दिलचस्प अनुभव साझा किया। अनन्या का कहना है कि लगातार लोगों की नजरों में रहना आसान नहीं होता, लेकिन अपने चाहने वालों के सपोर्ट और पसंदीदा काम पर फोकस करने से वह संतुलन बनाए रखती हैं।

मीडिया से बातचीत में जब अनन्या से पूछा गया कि वह अपने आत्मसम्मान और आत्मविश्वास को कैसे बनाए रखती हैं, तो उन्होंने कहा, “यह हमेशा आसान नहीं होता। कुछ दिन ऐसे होते हैं जब बातें परेशान कर जाती हैं, लेकिन समय के साथ मैंने यह सीख लिया है कि जिंदगी में सच्चे रिश्ते और पसंद का काम सबसे ज्यादा मायने रखते हैं।”

अनन्या पांडे ने कॉन्फिडेंस पर की खुलकर बात

अनन्या ने आगे कहा कि उनका आत्मविश्वास खुद को स्वीकार करने से आता है। उन्होंने साफ कहा, “परफेक्ट होना जरूरी नहीं है। कभी-कभी गलतियां भी ठीक होती हैं क्योंकि वही हमें इंसान बनाती हैं। असली आत्मविश्वास तब आता है जब आप अपने अच्छे और बुरे दोनों पहलुओं को अपनाना सीख जाते हैं। जैसा कि कहा जाता है, कोई भी इंसान परफेक्ट नहीं होता।”

अनन्या पांडे ने हाल ही में ‘एयरबीएनबी’ के लिए एक स्पेशल अनुभव की मेजबानी की, जिसमें उनकी ए-टीम भी शामिल रही। इस दौरान उन्होंने मेहमानों के आत्मविश्वास में आए बदलाव को सबसे खास बताया। एक्ट्रेस ने कहा, “यह सिर्फ लुक बदलने के बारे में नहीं था, बल्कि असल रूप को सेलिब्रेट करने का मौका था। ग्लैम सेशन के बाद मेहमानों के साथ समय बिताना, मस्ती करना और सेल्फी लेना इस अनुभव को और यादगार बना गया।”

एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्में

वर्कफ्रंट की बात करें तो अनन्या जल्द ही फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ कार्तिक आर्यन, जैकी श्रॉफ और नीना गुप्ता जैसे दमदार कलाकार नजर आएंगे। दिलचस्प बात यह है कि कार्तिक और अनन्या की जोड़ी को दर्शकों ने 2019 की फिल्म ‘पति, पत्नी और वो’ में काफी पसंद किया था। यह फिल्म करण जौहर, अदार पूनावाला और अपूर्व मेहता जैसे प्रोड्यूसर्स द्वारा निर्मित है और 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

क्या नेपाल, भूटान या पाकिस्तान के नागरिक दे सकते हैं UPSC सिविल सेवा परीक्षा? जानिए पूरा नियम

गुजरात और महाराष्ट्र में PM मोदी का Gen Z से सीधा संवाद, वडोदरा में Y-आकार के रैंप पर युवाओं से करेंगे बातचीत

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी, मंत्रालय कार्यालय पहुंची गुमनाम चिट्ठी से मचा हड़कंप

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

फिरोज गांधी: नेहरू परिवार के सदस्य नहीं, आज़ाद भारत के पहले बड़े वित्तीय घोटाले का पर्दाफाश करने वाले सांसद