लक्ष्य लालवानी के बर्थडे पर अनन्या का खास पोस्ट (फोटो- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Ananya Panday Post: लक्ष्य लालवानी के बर्थडे पर अनन्या का खास पोस्ट, ‘चांद मेरा दिल’ के सेट से शेयर की यादें

Ananya Panday ने लक्ष्य लालवानी के बर्थडे पर ‘चांद मेरा दिल’ के सेट से तस्वीरें शेयर कर खास मैसेज लिखा। उन्होंने लक्ष्य जैसे हैं वैसे ही रहें। दोनों की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया है।

सोनाली झा

Ananya Panday Wishes Lakshya Lalwani Birthday: अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म चांद मेरा दिल को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच लक्ष्य लालवानी के बर्थडे के खास मौके पर अनन्या पांडे ने सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा पोस्ट शेयर कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं, जो फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है।

अनन्या पांडे ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के सेट से कुछ ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें दोनों की शानदार केमिस्ट्री नजर आ रही है। इन तस्वीरों के साथ अनन्या पांडे ने एक भावुक कैप्शन भी लिखा, जिसमें उन्होंने लक्ष्य लालवानी की तारीफ करते हुए कहा कि वे जैसे हैं, वैसे ही बने रहें क्योंकि यही उनकी असली खासियत है।

अनन्या पांडे का पोस्ट

अनन्या पांडे ने अपने पोस्ट में लिखा कि जन्मदिन मुबारक लक्ष्य! तुम्हारे सफर को देखना एक बात थी, लेकिन अब तुम्हारे साथ स्क्रीन शेयर करना ऐसा लगता है जैसे चांदनी को उसका पूरा चांद मिल गया हो। जैसे हो, वैसे ही रहना, क्योंकि यही तुम्हारी असली खासियत है। उनका यह संदेश न सिर्फ लक्ष्य के लिए खास है, बल्कि फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं और दोनों की जोड़ी की तारीफ कर रहे हैं।

फिल्म चांद मेरा दिल को लेकर बढ़ी उत्सुकता

फिल्म चांद मेरा दिल एक रोमांटिक लव स्टोरी है, जिसमें अनन्या ‘चांदनी’ और लक्ष्य ‘आरव’ के किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्माण करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस बैनर तले किया जा रहा है, जबकि इसका निर्देशन विवेक सोनी ने किया है। फिल्म का टीजर पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। अब यह फिल्म 22 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। लक्ष्य के जन्मदिन के मौके पर मेकर्स ने फैंस को एक और तोहफा दिया है।

बर्थडे पर फैंस को मिला खास तोहफा

फिल्म के गाने ‘ऐतबार’ को लेकर नई जानकारी साझा की गई है, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है। फिल्म का टाइटल ट्रैक पहले ही रिलीज हो चुका है और उसे भी काफी पसंद किया गया है। अब फैंस इस रोमांटिक फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। ऐसे में फैंस को इस नई जोड़ी से काफी उम्मीदें हैं। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री और फिल्म की कहानी दर्शकों को कितना प्रभावित करती है, यह रिलीज के बाद ही पता चलेगा।

शिक्षक दिवस पर PM नरेंद्र मोदी आज SRCC के शताब्दी समारोह में होंगे शामिल, देश के छात्रों को करेंगे संबोधित

खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण मामले में बड़ा एक्शन, BJP नेता पर FIR, बेंगलुरु में SC-ST एक्ट के तहत केस दर्ज

Weather Alert: 5 सितंबर को MP-राजस्थान में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बरसेंगे बादल

Nepal Flood Rescue: त्रिशूली से एक भारतीय परिवार के 3 सदस्य रेस्क्यू, 5 साल का बच्चा भी शामिल; 275 अब भी लापता

केरलम में बड़ा हादसा, त्रिशूर में खड़ी लॉरी से टकराई कार, तमिलनाडु के कॉलेज के 8 छात्रों की दर्दनाक मौत