आम्रपाली दुबे (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Amrapali Dubey Career: टीवी की सादगी से भोजपुरी का ग्लैमरस अंदाज, डेब्यू से अब तक इतनी बदल गईं आम्रपाली दुबे

Amrapali Dubey Old Photos: टीवी सीरियल से करियर शुरू करने वाली आम्रपाली दुबे ने 'निरहुआ हिंदुस्तानी' से भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा। देखें डेब्यू से अब तक एक्ट्रेस का बदला हुआ अंदाज और पुरानी तस्वीरें।

सोनाली झा

Highlights

  • आम्रपाली दुबे ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग और टीवी सीरियल से की थी।

  • वह 'मेरा नाम करेगी रोशन' जैसे टीवी सीरियल में नजर आ चुकी हैं।

  • साल 2014 में फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' से भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू किया।

Amrapali Dubey Transformation: भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपनी खूबसूरती, शानदार एक्टिंग और चुलबुले अंदाज से उन्होंने लाखों लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। टीवी की दुनिया से अपने करियर की शुरुआत करने वाली आम्रपाली आज भोजपुरी इंडस्ट्री की सफल एक्ट्रेस में गिनी जाती हैं। फिल्मों के अलावा उनके गाने भी दर्शकों के बीच खूब पसंद किए जाते हैं। ऐसे में आइए देखते हैं कि करियर की शुरुआत से लेकर अब तक आम्रपाली दुबे का लुक कितना बदल गया है।

आम्रपाली दुबे का जन्म 11 जनवरी 1987 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। इसके बाद उन्होंने टेलीविजन की दुनिया में कदम रखा। आम्रपाली 'मेरा नाम करेगी रोशन' जैसे टीवी सीरियल में नजर आ चुकी हैं। उस दौर में उनका लुक आज के मुकाबले काफी अलग था। टीवी पर काम करते हुए उन्होंने अपनी एक्टिंग को निखारा और धीरे-धीरे दर्शकों के बीच पहचान बनाई।

निरहुआ हिंदुस्तानी से भोजपुरी सिनेमा में रखा कदम

टीवी इंडस्ट्री में काम करने के बाद आम्रपाली दुबे ने भोजपुरी फिल्मों की तरफ रुख किया। साल 2014 में उन्होंने दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' से भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू किया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और इसके साथ ही आम्रपाली की किस्मत भी चमक गई। फिल्म में निरहुआ के साथ उनकी जोड़ी दर्शकों को इतनी पसंद आई कि दोनों आगे चलकर भोजपुरी सिनेमा की चर्चित जोड़ियों में शामिल हो गए।

निरहुआ के साथ दीं कई सुपरहिट फिल्में

आम्रपाली दुबे और निरहुआ ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आती है। 'निरहुआ हिंदुस्तानी' के बाद इस जोड़ी ने 'पटना से पाकिस्तान', 'राजा बाबू' और 'निरहुआ चलल लंदन' जैसी फिल्मों में साथ काम किया। इन फिल्मों ने आम्रपाली को भोजपुरी इंडस्ट्री में एक अलग पहचान दिलाई।

इतने सालों में बदल गया आम्रपाली का अंदाज

करियर की शुरुआत में सिंपल लुक में नजर आने वाली आम्रपाली अब अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए भी चर्चा में रहती हैं। उनके फैशन सेंस, स्टाइल और खूबसूरती में समय के साथ काफी बदलाव देखने को मिला है। सोशल मीडिया पर भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वह अक्सर अपनी नई तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। टीवी से भोजपुरी सिनेमा तक का उनका सफर बताता है कि मेहनत और टैलेंट के दम पर उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बनाई है।

UP-बिहार जाने वाली ट्रेनों में बढ़ी भीड़, रेलवे को चलानी होंगी और स्पेशल ट्रेनें; उधना से चलेगी जनरल ट्रेन

कभी कांग्रेस तो कभी BJP, सत्ता के साथ क्यों खड़े दिखते हैं बड़े उद्योगपति? समझें राजनीति और व्यापार का समीकरण

IIT खड़गपुर, BHU और दिल्ली की पहल, रोबोटिक्स, हेल्थ और शिक्षा में दिखेगा AI का जलवा, आत्मनिर्भर बनने की तैयारी

'मेरी मौत का जिम्मेदार सिस्टम और भू-माफिया', आखिर कौन थीं झारखंड की आदिवासी लीडर निशा भगत

OBC क्रीमी लेयर पर SC का फैसला, पुरानी भर्तियां-प्रमोशन सुरक्षित; CSE-2025 पर निर्देश