आम्रपाली दुबे ने निरहुआ संग शादी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी 
मनोरंजन

आम्रपाली दुबे ने निरहुआ संग शादी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं और वह...

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने दिनेश लाल यादव निरहुआ संग शादी की खबरों पर पहली बार खुलकर बात की है। आम्रपाली ने कहा कि उनकी और निरहुआ की सिर्फ गहरी दोस्ती है।

सोनाली झा

मुंबई: भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे अक्सर अपनी फिल्मों से ज्यादा निरहुआ यानी दिनेश लाल यादव के साथ रिश्ते को लेकर चर्चा में रहती हैं। आए दिन अफवाहें उड़ती रहती हैं कि दोनों ने सीक्रेट शादी कर ली है, लेकिन अब इन अटकलों पर खुद आम्रपाली ने चुप्पी तोड़ी है और अपने दिल की बात खुलकर कही है।

हाल ही में आम्रपाली दुबे अपनी बहन आंचल दुबे के यूट्यूब शो ‘द एड शो’ में पहुंचीं। यहां जब उनसे निरहुआ के साथ शादी की अफवाहों के बारे में पूछा गया तो एक्ट्रेस ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि मैं पूरी दुनिया को बताना चाहती हूं कि जिस दिन मेरी शादी होगी, अफवाहें फैलाने वाले चौंक जाएंगे। इतना ही नहीं, उन्होंने आगे कहा कि प्लीज, निरहुआ जी को प्रताड़ित करना बंद कर दो।

आम्रपाली दुबे ने कही ये बात

आम्रपाली दुबे बताया कि निरहुआ जी पहले से शादीशुदा हैं और अपने परिवार के साथ खुश हैं। हम दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और मुझे उम्मीद है कि हमारा ये दोस्ती वाला रिश्ता हमेशा बना रहेगा। आम्रपाली और दिनेश लाल यादव की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा में सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक रही है। दोनों ने ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ से साथ में फिल्मी सफर शुरू किया था और यह फिल्म सुपरहिट रही।

आम्रपाली दुबे और निरहुआ की फिल्में

आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं और इन्हीं वजहों से इनके अफेयर की खबरों को हवा मिली। टीवी से अपने करियर की शुरुआत करने वाली आम्रपाली दुबे आज भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे चर्चित और महंगी अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनकी सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, और फैंस को हमेशा उनके पोस्ट का इंतजार रहता है। हालांकि अब एक्ट्रेस ने साफ कर दिया है कि निरहुआ से उनका रिश्ता सिर्फ दोस्ती तक ही सीमित है और शादी की खबरें फिलहाल महज अफवाहें हैं।

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

Vote Bachao Desh Bachao: ठाणे के कांग्रेस सम्मेलन में पहुंचीं MLA शिखा बराला, 1 को दिल्ली में जुटेंगे लोग

28 MLC सीटों पर बैलेट पेपर से हुए चुनाव, PM मोदी बोले- अंदाजा लगाइए कांग्रेस को कितनी सीटें मिलीं?