अमजद खान और कल्पना अय्यर का अनकहा प्यार 
मनोरंजन

Amjad Khan Birth Anniversary: अमजद खान और कल्पना अय्यर का अनकहा प्यार, निभाई दोस्ती की कसमें

Amjad Khan Birth Anniversary Story: अभिनेता अमजद खान का जन्म 12 नवंबर 1940 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने शोले में गब्बर सिंह बनकर अमर पहचान बनाई और 200 से अधिक फिल्मों में काम किया।

सोनाली झा

Amjad Khan Birth Anniversary Special Story: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अमजद खान ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दीं और दर्शकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी। उनका जन्म 12 नवंबर 1940 को मुंबई में हुआ था और आरडी नेशनल कॉलेज से पढ़ाई के दौरान ही उनका अभिनय की ओर झुकाव शुरू हो गया। कॉलेज के समय वे थिएटर से जुड़े थे और जर्नल सेक्रेटरी का चुनाव भी जीते।

अमजद खान ने अपने करियर की शुरुआत बाल कलाकार के रूप में की। उन्होंने फिल्में जैसे अब दिल्ली दूर नहीं, माया, और हिंदुस्तान की कसम में काम किया। लेकिन असली पहचान उन्हें 1975 में आई फिल्म शोले से मिली, जिसमें उन्होंने गब्बर सिंह का किरदार निभाया। इसके बाद अमजद ने चरस, परवरिश, मुकद्दर का सिकंदर, मिस्टर नटवरलाल, सुहाग, कुर्बानी, लव स्टोरी, याराना, उत्सव, मां कसम, सौतेला भाई और कई अन्य फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया। उन्होंने कुल 200 से ज्यादा हिंदी फिल्मों और एक अंग्रेजी फिल्म द परफेक्ट मर्डर में भी काम किया।

अमजद खान की पर्सनल लाइफ

फिल्मों की तरह ही अमजद खान की पर्सनल लाइफ भी चर्चा में रही। बहुत कम लोग जानते हैं कि अमजद खान को बॉलीवुड की कल्पना अय्यर से प्यार था। कल्पना ने भी फिल्मों में खलनायिका के किरदार निभाए और दोनों की शख्सियत में अनोखा मेल था। अमजद की भरी-पूरी जिंदगी और कल्पना का पतला बदन, दोनों में अलगपन था लेकिन पर्दे पर निर्दोष पात्रों पर जुल्म करने का समान गुण उन्हें जोड़ता था।

आखिरी समय तक कल्पना ने दिया था साथ

अमजद और कल्पना की पहली मुलाकात एक फिल्म स्टूडियो में हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई, लेकिन दोनों ने शादी का फैसला नहीं किया। अमजद शादीशुदा थे और उनके तीन बच्चे थे। दोनों ने समझदारी से अपनी दोस्ती को निभाया और अमजद की मौत तक एक दूसरे के दोस्त और गाइड बने रहे। अमजद खान की मौत के समय, कल्पना अय्यर उनके घर पहुंचीं और अपने दोस्त को आखिरी सलाम दिया। वह जानती थीं कि वह अमजद की पत्नी नहीं हैं, लेकिन उन्होंने दोस्ती और सम्मान का फ़र्ज़ निभाया।

अमजद खान को थी चाय की लत

अमजद की आदतों में उनकी चाय की लत भी मशहूर थी। दिन में 25–30 कप चाय पीते थे, और कल्पना उन्हें कंट्रोल करने की कोशिश करतीं, लेकिन अमजद हंसी में इसे टाल देते। उनके बीच का यह अनकहा रिश्ता हिंदी सिनेमा की यादगार कहानियों में हमेशा अमिट रहेगा।

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

NEET Paper Leak Student Protest: राहुल गांधी बोले- युवाओं का साहस काबिल-ए-तारीफ, सत्ता से जवाब मांगना उनका हक

भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, 70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग पर अड़े सांसद, बिहार बंद की दी चेतावनी