अमिताभ बच्चन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

कुछ सितारे आसमान में चमकते हैं, कुछ खाकी पहनकर... अमिताभ बच्चन ने यूपी पुलिस के एंथम को लेकर कही ये खास बात

Amitabh Bachchan Praise UP Police:अमिताभ बच्चन ने यूपी पुलिस के आधिकारिक एंथम खाकी का सितारा की जमकर तारीफ की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर खाकी वर्दीधारियों को सलाम किया।

यति सिंह

Amitabh Bachchan UP Police Anthem: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने उत्तर प्रदेश पुलिस के पहले आधिकारिक एंथम खाकी का सितारा को लेकर अपनी खास रिएक्शन दिया है। 6.5 मिनट लंबे इस विशेष गीत को यूपी पुलिस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी किया गया है। इस एंथम को देखने और सुनने के बाद बिग बी इतने प्रभावित हुए कि वे खुद को इसकी सराहना करने से नहीं रोक सके। उन्होंने अपने ऑफिशियली एक्स हैंडल पर इस वीडियो को शेयर करते हुए पुलिसकर्मियों के समर्पण और सेवा भाव को नमन किया है।

महानायक के शब्दों ने जीता हर किसी का दिल

अमिताभ बच्चन ने यूपी पुलिस के एंथम वीडियो को री-पोस्ट करते हुए बेहद खूबसूरत लाइनें लिखीं। उन्होंने लिखा कि कुछ सितारे आसमान में चमकते हैं, तो कुछ खाकी पहनकर जमीन पर जगमगाते हैं। उनकी इस टिप्पणी ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान तेजी से खींचा। यह गीत केवल एक संगीत वीडियो नहीं है, बल्कि यह उन गुमनाम नायकों को एक सच्ची श्रद्धांजलि है, जो दिन-रात देश और नागरिकों की सुरक्षा में बिना थके तैनात रहते हैं।

दिग्गज दिग्गजों की जुगलबंदी ने बनाया एंथम खास

खाकी का सितारा एंथम कई बड़े दिग्गजों के साथ मिलकर तैयार हुआ है। इस गीत को अपनी जादुई आवाज देने के साथ-साथ इसका संगीत फेमस सिंगर शंकर महादेवन ने तैयार किया है। एंथम की खासियत यह भी है कि इसमें खुद अमिताभ बच्चन की दमदार आवाज में सूत्रधार का नरेशन शामिल है। प्रसिद्ध कवि और गीतकार आलोक श्रीवास्तव ने इस भावुक और ऊर्जावान गीत के बोल लिखे हैं। वीडियो में अभिनेता करण आनंद एक पुलिस अधिकारी के रूप में नजर आ रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने किया था लोक भवन में शुभारंभ

उत्तर प्रदेश पुलिस के इस आधिकारिक एंथम को 14 अगस्त के दिन लखनऊ स्थित लोक भवन में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में लॉन्च किया गया था। राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं इस एंथम का विमोचन किया था। इस खास समारोह में गायक शंकर महादेवन, वरिष्ठ एक्टर नाना पाटेकर, गीतकार आलोक श्रीवास्तव और कई शीर्ष आईपीएस अधिकारी उपस्थित रहे। सुरक्षा आपकी, संकल्प हमारा के संदेश के साथ बना यह गीत पुलिस की जनसेवा, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा को प्रदर्शित करता है।

एक साल की मेहनत से तैयार हुई यह फिल्म

उत्तर प्रदेश पुलिस के जनसंपर्क विभाग और सोशल मीडिया सेल की देखरेख में तैयार हुआ यह वीडियो एक साल से अधिक की मेहनत का परिणाम है। महाकुंभ 2025 से लेकर स्वतंत्रता दिवस 2026 तक अलग-अलग अवसरों, अभियानों और मुस्किल परिस्थितियों में पुलिसकर्मियों के कामकाज को कैमरे में दर्ज किया गया।

वीडियो में कानून-व्यवस्था संभालने से लेकर महिला सुरक्षा, यातायात नियंत्रण, आपदा राहत और आम जनता की मदद करने जैसे कई मानवीय पहलुओं को बड़ी ही सहजता के साथ पर्दे पर उतारा गया है।

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर

दिल्ली-NCR में फिर कांपी धरती! भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में मचा हड़कंप

INDIA Alliance Protest: राहुल-प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, कांग्रेस बोली सब याद रखा जाएगा

दो घंटे की हिरासत के बाद छूटे राहुल और प्रियंका गांधी, आकाशवाणी परिसर से हुई थी गिरफ्तारी

पंजाब CM ऑफिस पर CBI की छापेमारी, भगवंत मान बोले- BJP ने शुरू कर दी चुनावी खेल