अमिताभ बच्चन और आमिर खान (फोटो- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

अमिताभ बच्चन ने याद किया क्लब का किस्सा, कहा- कोई पूछता था क्या पिएंगे, तो हम...

अमिताभ बच्चन ने ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ में अपने संघर्ष के दिनों का एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया। बिग बी कोलकाता की एक कोयला कंपनी में मात्र 400 रुपये की नौकरी किया करते थे।

सोनाली झा

मुंबई: हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन ने लाखों लोगों को अपने अभिनय से प्रभावित किया है, लेकिन उनकी सफलता के पीछे एक लंबा संघर्ष छुपा है। 1969 में 'सात हिंदुस्तानी' से फिल्मी करियर की शुरुआत करने से पहले, बिग बी कोलकाता की एक कोयला कंपनी में मात्र 400 रुपये की नौकरी किया करते थे। यहां वह सुपरवाइजर की नौकरी करते थे।

अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपने मशहूर क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 16वें सीजन में आमिर खान के साथ बातचीत के दौरान अपने संघर्ष के दिनों का एक दिलचस्प किस्सा साझा किया था। कौन बनेगा करोड़पति के 16वें सीजन में जब एक कंटेस्टेंट ने बताया कि वह आठ लोगों के साथ एक कमरे में रहते हैं, तो अमिताभ को अपने पुराने दिन याद आ गए, जब वे भी आठ लोगों के साथ एक कमरे में रहते थे, जहां कभी-कभी उन्हें जमीन पर भी सोना पड़ता था क्योंकि कमरे में सिर्फ दो ही पलंग थे।

आमिर खान का सवाल

आमिर खान ने बिग बी से एक सवाल किया कि सर, हमने सुना है कि आप कोलकाता में क्लबों में जाया करते थे। वहां क्या करते थे? अमिताभ बच्चन ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि क्लब में जाना आजकल अजीब बात लगती है, लेकिन हमारे लिए ये एक रूटीन था। जितने भी हम बेरोजगार टाइप के लोग थे, जिनकी 400 रुपये महीने की नौकरी थी, हम आठ-दस लोग शाम को क्लब जाया करते थे। पांच मिनट इस क्लब में, पांच मिनट उस क्लब में गाना वगैरह सुना करते थे।

अमिताभ बच्चन मजाकिया अंदाज में कही ये बात

अमिताभ ने मजाकिया लहजे में बताया था कि जब भी कोई क्लब का वेटर आता और पूछता सर, क्या पिएंगे? तो हम उठकर बाहर निकल जाते थे, क्योंकि पीने के पैसे नहीं होते थे। बिग बी का यह किस्सा न केवल उनके संघर्ष और सादगी को दर्शाता है, बल्कि यह भी बताता है कि कैसे साधारण जिंदगी से निकलकर उन्होंने असाधारण मुकाम हासिल किया।

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

Vote Bachao Desh Bachao: ठाणे के कांग्रेस सम्मेलन में पहुंचीं MLA शिखा बराला, 1 को दिल्ली में जुटेंगे लोग