मनोरंजन

अभिषेक ऐश्वर्या के तलाक की अफवाह के बीच अमिताभ बच्चन का निमरत कौर को लिखा लेटर हुआ वायरल

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के तलाक को लेकर चल रही खबरों के बीच अमिताभ बच्चन का निमरत कौर को लिखा गया लेटर वायरल हो रहा है। जिसमें अमिताभ बच्चन ने निमरत कौर की जमकर तारीफ की थी।

अनिल सिंह

मुंबई: ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के बीच मतभेद की खबरों का सिलसिला अभी रुका नहीं है इस मामले में रोज नए अपडेट सामने आते हैं। आज अमिताभ बच्चन का एक लेटर वायरल हो रहा है जो उन्होंने निमरत कौर की तारीफ करते हुए लिखा था। दरअसल अमिताभ बच्चन ने निमरत कौर की तारीफ फिल्म दसवीं देखने के बाद की थी और अब वही लेटर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

अमिताभ बच्चन की एक आदत है जब उन्हें किसी कलाकार का काम अच्छा लगता है तो वह उन्हें अपने हाथ से लिखा हुआ लेटर भेजते हैं। उनकी तारीफ करते हैं, विक्की कौशल और राधिका मदान ऐसे कलाकार हैं, जिनकी तारीफ अमिताभ बच्चन पत्र लिखकर कर चुके हैं। उन कलाकारों के लिए अमिताभ बच्चन का लिखा हुआ यह खत किसी सम्मान से कम नहीं होता। इसी तरह से उन्होंने एक लेटर निमरत कौर के नाम भी लिखा था, जिसमें वह निमरत कौर की तारीफ करते हुए नजर आए हैं। सोशल मीडिया पर इस समय वह लेटर चर्चा का विषय बन गया है।

यह लेटर अमिताभ बच्चन ने 8 अप्रैल 2022 को लिखा था। इस लेटर में अमिताभ बच्चन ने लिखा है कि हमारी मुलाकात कम ही हुई है। यशराज फिल्म्स के एक कार्यक्रम में हमारी मुलाकात हुई थी। अमिताभ बच्चन ने निमरत कौर के एक विज्ञापन की भी तारीफ की है और साथ ही लिखा है कि वह उनके दसवीं में किए गए कम से प्रभावित थे। दसवीं में उनका काम असाधारण था। बारीकी, हाव-भाव सब कुछ उम्दा था। मेरी तरफ से ढेर सारी बधाई।

निमरत कौर ने अमिताभ बच्चन के लेटर को अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट पर साझा किया था और यह बताया था कि 18 साल पहले जब वह मुंबई आई थी तो उनका यह सपना था कि अमिताभ बच्चन उनके काम की सराहना करेंगे उनके नाम को पहचानेंगे और अब जाकर यह सपना पूरा हुआ है।

गरीब प्रदूषण नहीं फैलाते... SC ने प्रदूषण पर दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, बोले- कोई पाबंदी काम नहीं आएगी

Mini Cooper Crash Case: 3 लोगों को रौंदने वाले आरोपियों को जमानत, HC ने कहा- जनता की भावना से नहीं चलता कानून

UPSC CSE Mains Result जारी, इंटरव्यू राउंड के लिए 2,526 उम्मीदवारों का चयन; 11 नवंबर से ऐसे भर सकेंगे फॉर्म

ठंड के मौसम में दिल्ली में हवा जहरीली क्यों हो जाती है? जानें 5 बड़े कारण

Dhanteras Greeting: पीएम मोदी ने धनतेरस की दी शुभकामनाएं, कहा- आप सभी पर भगवान धन्वन्तरि की कृपा बनी रहे