अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

अमिताभ बच्चन के घर को ग्रेनेड से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ को भी दी चेतावनी

Diljit Dosanjh Threat: मुंबई और नवी मुंबई में धमकी भरे ई-मेल मिलने से हड़कंप मच गया है। ई-मेल में अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा और दिलजीत दोसांझ के मुंबई कॉन्सर्ट को निशाना बनाने की धमकी का जिक्र है।

अपूर्वा नायक, सोनाली झा

Highlights

  • मुंबई और नवी मुंबई में धमकी भरे ई-मेल मिलने से हड़कंप मच गया है।

  • ई-मेल में अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित बंगले 'जलसा' पर हमले की धमकी का जिक्र है।

  • पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के 27 नवंबर को होने वाले मुंबई कॉन्सर्ट को भी निशाना बनाने की बात कही गई है।

Amitabh Bachchan Jalsa Bomb Threat: मुंबई में धमकी भरे ई-मेल मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। इन ई-मेल में बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन, पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ और मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े को कथित तौर पर निशाना बनाने की बात कही गई है। नवी मुंबई के ऐरोली स्थित वाइबग्योर हाई स्कूल को भी बम से उड़ाने की धमकी मिलने की जानकारी सामने आई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुट गई हैं।

धमकी भरे ई-मेल में अमिताभ बच्चन के मुंबई के जुहू स्थित बंगले 'जलसा' का भी जिक्र किया गया है। ई-मेल में कथित तौर पर ग्रेनेड से हमला करने की धमकी दी गई है। इसमें 27 से 30 अक्टूबर के बीच हमले की आशंका जताई गई है। हालांकि, ई-मेल में किए गए दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस धमकी के स्रोत और उसकी विश्वसनीयता की जांच कर रही है। सुरक्षा एजेंसियां मामले को गंभीरता से लेते हुए जरूरी कदम उठा रही हैं।

दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को भी बनाया निशाना

पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ का 27 नवंबर को मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में लाइव कॉन्सर्ट प्रस्तावित है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, धमकी भरे ई-मेल में दिलजीत को भी निशाना बनाने की बात कही गई है।

इसके अलावा, नवी मुंबई के ऐरोली स्थित वाइबग्योर हाई स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की खबर है। ई-मेल में खालिस्तान नेशनल आर्मी और बब्बर खालसा के नामों का कथित तौर पर उल्लेख किया गया है। हालांकि, इन संगठनों की भूमिका या ई-मेल में किए गए दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

धमकी मिलने के बाद पुलिस और संबंधित सुरक्षा एजेंसियां जांच कर रही हैं। अधिकारी ई-मेल की प्रामाणिकता, उसे भेजने वाले की पहचान और संभावित खतरे का पता लगाने में जुटे हैं। मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी के बाद बढ़ी चिंता

यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब हाल ही में टाइगर श्रॉफ की कार पर मुंबई के जुहू इलाके में गोलीबारी हुई थी। उस घटना में अभिनेता बाल-बाल बच गए थे, जबकि उनके चालक और एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की जानकारी सामने आई थी। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।

MLC Election 2026 LIVE: फतेहपुर-मुजफ्फरनगर में भिड़ें सपा-भाजपा कार्यकर्ता; 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतदान

भारत के शौर्य कमांडो कौन हैं? जो अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों का कर रहे सामना

अरुणाचल में तंबू लगा रही चीन की सेना, ITBP और PLA आमने-सामने; चीन को जवाब कैसे देगा भारत?

रेहान वाड्रा की तस्वीरें हटाने वालों को शशि थरूर ने कहा थैंक्यू, कांग्रेस MP ने ली चुटकी, बताया क्या था जरूरी

राहुल गांधी एक फेल प्रोडक्ट हैं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पेश किए सबूत