टाइगर श्रॉफ नहीं, किसी और बड़े सेलिब्रिटी को निशाना बनाने की थी योजना, मनोज बाजपेयी ने जताई चिंता

Manoj Bajpayee Reaction: टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग को लेकर मनोज बाजपेयी ने चिंता जताई है। मनोज बाजपेयी ने घटना को डरावना और दुखद बताते हुए टाइगर के सुरक्षित होने पर राहत जताई।
Manoj Bajpayee And Tiger Shroff
टाइगर श्रॉफ और मनोज बाजपेयी(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग की घटना पर मनोज बाजपेयी ने चिंता जताई।

  • मनोज ने घटना को डरावना और दुखद बताते हुए कहा कि टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं।

  • मनोज बाजपेयी ने टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर की हालत में सुधार होने पर राहत जताई।

Manoj Bajpayee Reaction On Tiger Shroff Firing: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई गोलीबारी की घटना ने फिल्म इंडस्ट्री में चिंता बढ़ा दी है। इस मामले पर अब अभिनेता मनोज बाजपेयी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस पूरी घटना को डरावना और दुखद बताया। साथ ही राहत जताई कि टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं और उनके ड्राइवर की हालत में भी धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।

मनोज ने उम्मीद जताई कि मामले की जांच जल्द पूरी होगी और आरोपियों को उनके किए की सजा मिलेगी। मनोज बाजपेयी अपनी हालिया ओटीटी रिलीज 'गजब रात' के प्रेस इवेंट में शामिल हुए थे। इस दौरान उनसे टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग को लेकर सवाल पूछा गया। इस पर उन्होंने कहा कि मुझे यह गैंगवार नहीं लगता, लेकिन कहीं से भी गोलियां चल रही हैं और यह सच में बहुत डरावना है।

मनोज बाजपेयी ने क्या कहा

मनोज बाजपेयी ने आगे कहा कि टाइगर श्रॉफ के साथ जो हुआ, वह दुखद है। हालांकि, सबसे अच्छी बात यह है कि टाइगर सुरक्षित हैं और उनके ड्राइवर की हालत में भी धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। मनोज ने यह भी स्पष्ट किया कि वह कानून-व्यवस्था के विशेषज्ञ नहीं हैं और मामले को लेकर उन्हें खबरों के जरिए ही जानकारी मिली है।

Manoj Bajpayee And Tiger Shroff
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की 'तू है मेरी किरण' पर लगा था ब्रेक, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

जांच जल्द पूरी होने की जताई उम्मीद

मनोज बाजपेयी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पुलिस की जांच जल्द से जल्द पूरी होगी। उन्होंने आरोपियों को सजा मिलने की बात करते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वालों के खिलाफ मिसाल कायम होनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई ऐसा कदम उठाने से पहले कई बार सोचे। टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी। इस मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लिए जाने की जानकारी भी सामने आई है।

Navbharat Live
navbharatlive.com