अमिताभ बच्चन, रणवीर शौरी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

‘अपनी आवाज अब अपनी ना रही...’अमिताभ बच्चन के क्रिप्टिक ट्वीट पर मचा बवाल, रणवीर शौरी ने दिया मजेदार रिएक्शन

Amitabh Bachchan Post Viral: अमिताभ बच्चन के ‘अपनी आवाज अब अपनी ना रही’ ट्वीट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। रणवीर शौरी समेत कई यूजर्स ने AI और उम्र को लेकर मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं।

स्नेहा मौर्या

Amitabh Bachchan Tweet Reaction Ranvir Shorey: महानायक अमिताभ बच्चन अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं। इसी बीच अभिनेता एक बार फिर अपने रहस्यमयी ट्वीट को लेकर चर्चा में आ गए हैं। 83 वर्षीय अभिनेता ने 17 फरवरी को एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर किया। जिसपर अब सेलेब्स से लेकर यूजर्स तक रिएक्शन दे रहे हैं।

दरअसल, बिग बी ने पोस्ट में लिखा कि “अपनी आवाज अब अपनी ना रही!!!” उनके इस छोटे लेकिन गूढ़ संदेश ने सोशल मीडिया पर चर्चाओं की झड़ी लगा दी। हालांकि, उनके ट्वीट्स अक्सर पहेली जैसे होते हैं, जिनका मतलब समझने में फैंस को वक्त लगता है। यही वजह है कि उनकी पोस्ट मिनटों में वायरल हो जाती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। कई यूजर्स ने जहां चिंता जताई, वहीं कुछ ने मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दी।

बिग बी के पोस्ट पर रणवीर शौरी ने किया कमेंट

अभिनेता रणवीर शौरी ने भी कमेंट करते हुए लिखा, “सर, AI के आने से अपनी शक्ल भी अब अपनी ना रही।” उनका यह जवाब देखते ही देखते वायरल हो गया। इसके बाद यूजर्स ने भी कमेंट सेक्शन में रचनात्मक और चुटीले संदेशों की बाढ़ ला दी। एक यूजर ने लिखा, “जब शरीर ही मिट्टी का है तो आवाज की चिंता कैसी?” तो किसी ने कहा, “अब मोहल्ले के लड़के भी शहंशाह वाली आवाज में उधार मांग रहे हैं।” एक अन्य कमेंट में लिखा गया, “सर, बस दुआ कीजिए कि परंपरा, प्रतिष्ठा और अनुशासन अब भी आपका ही रहे।”

साल 2010 से सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं अभिनेता

आपको बता दें, अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर 2010 से सक्रिय हैं। उन्होंने ट्विटर से जुड़ते समय अपने ट्वीट्स को नंबर देने की परंपरा शुरू की थी। बाद में फिल्म बदला के प्रमोशन के दौरान उन्होंने बताया था कि ट्वीट्स के साथ नंबर लिखने से उन्हें पुरानी पोस्ट ढूंढने में आसानी होती है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ हाल के वर्षों में कल्कि 2898 AD और वेट्टैयन जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह निर्देशक नितिश तिवारी की फिल्म रामायण: भाग 1 में जटायु की भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही ‘कल्कि 2898 AD’ के दूसरे भाग में भी उनकी मौजूदगी की चर्चा है। फिलहाल, भले ही उनका ट्वीट मजाकिया हो या किसी गहरे संकेत की ओर इशारा करता हो, लेकिन इतना तय है कि अमिताभ बच्चन का हर शब्द आज भी चर्चा का विषय बन जाता है।

दिल्ली में धारा 163 लागू, जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ी, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज भी प्रदर्शन के आसार

Weather Today: जम्मू-मिजोरम से तमिलनाडु तक भारी बारिश, दिल्ली-UP में तेज हवाएं; इन राज्यों में रहेगा सूखा

पीएम मोदी के जनसेवा के 25 साल, देशभर में सेवा ज्योति के तहत कार्यक्रम; कार्यकर्ता को करेंगे संबोधित

Guru Gobind Singh Shaheedi Diwas: सिखों के 10वें गुरु गोविंद सिंह का शहीदी दिवस आज, पढ़ें उनकी गौरवगाथा

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर