अमिताभ बच्चन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

अमिताभ बच्चन ने मांगी माफी, बोले- एक्स के बाद यहां भी... जानें पूरा मामला

Amitabh Bachchan Apology: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पोस्ट की नंबरिंग में हुई बार-बार की गलतियों को लेकर फैंस से माफी मांगी है। उन्होंने फेसबुक पर अपनी बात शेयर की।

यति सिंह

Amitabh Bachchan Numbering Mistake: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन 83 साल की उम्र में भी सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव रहते हैं। वे अपने रोजाना के विचारों और अपडेट्स को फैंस के साथ शेयर करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। हालांकि, हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उनकी एक खास आदत को लेकर छोटी सी तकनीकी चूक हो गई। सोशल मीडिया पोस्ट्स की नंबरिंग में हुई इस गड़बड़ी को ध्यान में रखते हुए बिग बी ने दरियादिली दिखाते हुए अपने फैंस से सार्वजानिक तौर पर माफी मांग ली है। अमिताभ बच्चन के इस कदम ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे अपने फैंस के प्रति कितने जवाबदेह और विनम्र हैं।

फेसबुक पोस्ट के जरिए फैंस से मांगी माफी

अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर एक स्पेशल पोस्ट लिखा। उन्होंने अपनी पोस्ट में स्वीकार किया कि जिस तरह माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर उनसे नंबरिंग में चूक हो रही थी, वैसी ही गलती अब फेसबुक पर भी दोहराई जा रही है। अमिताभ बच्चन ने एफबी 4756 लिखकर अपनी पोस्ट की शुरुआत की और इस भूल के लिए अपने फैंस से विनम्रतापूर्वक माफी मांगी। अमिताभ बच्चन का यह सरल और ईमानदार अंदाज उनके चाहने वालों को बेहद पसंद आ रहा है।

सोशल मीडिया यूजर्स की मिले-जुले रिएक्शन आए सामने

बिग बी की इस माफी के बाद उनके फैंस ने कमेंट सेक्शन में रिएक्शन की झड़ी लगा दी। ज्यादातर फैंस ने उनका सपोर्ट करते हुए कहा कि उन्हें इतने छोटे मुद्दे पर चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। कई लोगों ने लिखा कि वे उनके लिए हमेशा नंबर वन रहेंगे। हालांकि, हमेशा की तरह कुछ यूजर्स ने उन पर राष्ट्रीय और समसामयिक मुद्दों पर खामोश रहने का आरोप लगाते हुए उन्हें निशाने पर भी लिया।

अश्वत्थामा की भूमिका और रियलिटी शो में बिजी

काम की बात करें तो अमिताभ बच्चन इस उम्र में भी लगातार काम कर रहे हैं। इन दिनों वे साउथ सुपरस्टार प्रभास की मुख्य भूमिका वाली फिल्म कल्कि 2898 एडी के सीक्वल की शूटिंग में बिजी हैं, जिसमें वे अमर अश्वत्थामा के दमदार भूमिका में नजर आएंगे।

इसके साथ ही वे छोटे पर्दे के सबसे पॉपुलर रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति के 18वें सीजन को भी अपनी शानदार आवाज और शैली के साथ होस्ट कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने इस स्टेज को लोगों के सपने पूरे करने वाला जरिया बताया था।

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा

मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानंद, कहा- हिंदू धर्म विरोधी मानसिकता त्यागें

जहरीला धतूरा बेच रहे थे अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट, FSDA ने सस्पेंड किया फूड लाइसेंस, हड़कंप