आयशा मूवी फिल्म (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

'उदयपुर फाइल्स' के बाद अमित जानी लेकर आए नई फिल्म ‘आयशा', जल्द आतंकवाद और लव जिहाद पर होगा खुलासा

Ayesha Movie: ‘उदयपुर फाइल्स’ के बाद अब निर्देशक अमित जानी अपनी नई फिल्म ‘आयशा’ लेकर आ रहे है, जो आतंकवाद और लव जिहाद की सच्ची घटना से प्रेरित होगी। वहीं इस फिल्म की शूटिंग अक्टूबर 2025 से शुरू होगी।

स्नेहा मौर्या

Amit Jani Movie Ayesha: फिल्म निर्माता अमित जानी अपनी बेबाक सोच और विवादित विषयों पर फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। ‘उदयपुर फाइल्स’ के बाद अब उन्होंने एक और गंभीर और संवेदनशील मुद्दे पर आधारित फिल्म की घोषणा की है। इस फिल्म का नाम है ‘आयशा’, जिसका पहला पोस्टर खुद निर्माता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी किया।

दरअसल, अमित जानी ने बताया कि उनकी अगली फिल्म आतंकवाद, धार्मिक कट्टरता, धर्मांतरण, लव जिहाद और यौन शोषण जैसे गंभीर विषयों को पर्दे पर लाएगी। इस फिल्म में मुख्य किरदार आयशा की कहानी दिखाई जाएगी, जिसने अत्याचार और कट्टरपंथ का सामना किया, लेकिन हिम्मत और बहादुरी से खड़ी रहीं। साथ ही फिल्म उत्तर प्रदेश में छांगुर बाबा उर्फ जलालुद्दीन के साम्राज्य के उत्थान और अंत को भी दर्शाएगी।

समाज की सच्ची घटना पर आधारित होगी फिल्म

निर्माता ने कहा कि ‘आयशा’ सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि समाज में हो रही कड़वी सच्चाइयों का प्रतिबिंब होगी। उनका मानना है कि इन मुद्दों पर खुलकर चर्चा होना जरूरी है, और सिनेमा इसके लिए सबसे सशक्त माध्यम है।

इस फिल्म का निर्देशन भरत एस. श्रीनेत करेंगे, जिन्होंने पहले ‘उदयपुर फाइल्स’ को डायरेक्ट किया था। शूटिंग अक्टूबर 2025 से शुरू होगी और इसमें बलरामपुर, लखनऊ, लेह, लद्दाख और जैसलमेर जैसी लोकेशंस शामिल होंगी। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म की स्टारकास्ट अभी तय नहीं हुई है। इसके लिए प्रोडक्शन टीम देश के 100 से ज्यादा शहरों में ऑडिशन करेगी ताकि नए कलाकारों को मौका मिल सके।

'सेंसर बोर्ड भी नहीं रोक पाएगा फिल्म'

अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर होने वाले विवादों पर अमित जानी का कहना है कि उन्हें आलोचनाओं से प्रेरणा मिलती है। उन्होंने साफ कहा कि उनकी फिल्मों को लेकर विरोध होता रहा है, लेकिन इससे उनका हौसला और मजबूत होता है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि सेंसर बोर्ड इस फिल्म को रोक नहीं पाएगा क्योंकि उन्होंने इसके लिए कानूनी रणनीति पहले ही तैयार कर ली है। ‘आयशा’ को लेकर दर्शकों और इंडस्ट्री में पहले से ही चर्चा तेज हो गई है। गंभीर मुद्दों पर बनी यह फिल्म न सिर्फ बहस को जन्म देगी, बल्कि समाज के उन पहलुओं को सामने लाएगी जिन पर अक्सर चुप्पी साध ली जाती है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

BRICS Summit 2026 LIVE: भारत मंडपम में आज सम्मेलन का दूसरा और आखिरी दिन, 10 बजे होगा सभी नेताओं का फोटो सेशन

BRICS Summit 2026: भाजपा ने गिनाए सम्मेलन के फायदे, विपक्ष के सवालों पर नेताओं का करारा जवाब

IAS Officer Suspension Rules: डीएम साहब को कौन कर सकता है सस्पेंड? किसके पास है अधिकार, जानिए पूरा नियम

UN ने BRICS को बताया अहम मंच, वित्तीय संस्थानों में सुधार पर दिया जोर, आतंकवाद पर दोहरा मापदंड न रखने की अपील

BRICS Summit: ग्लोबल गवर्नेंस में बदलाव की मांग, UNSC में सुधार के प्रस्ताव पर मिला संयुक्त राष्ट्र का समर्थन