अल्लू अर्जुन को संदीप रेड्डी वांगा ने दिखाया फिल्म से बाहर का रास्ता, दीपिका पादुकोण जैसी थी वजह 
मनोरंजन

दीपिका पादुकोण के बाद संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म से कटा अल्लू अर्जुन का पत्ता, जानें वजह

संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म से अब अल्लू अर्जुन का पत्ता कटने की खबर सामने आ रही है। कुछ समय पहले उन्होंने दीपिका पादुकोण को उनकी शर्तों की वजह से फिल्म स्पिरिट से बाहर का रास्ता दिखाया था।

अनिल सिंह

अल्लू अर्जुन के फैंस के लिए एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। कहा यह जा रहा है कि संदीप रेड्डी वांगा की जो फिल्म उन्होंने 1 साल पहले साइन की थी, अब वह उससे बाहर कर दिए गए हैं। कुछ समय पहले ही संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट से दीपिका पादुकोण को भी उनकी शर्तों की वजह से बाहर का रास्ता दिखाया गया था। स्पिरिट में अब दीपिका पादुकोण की जगह तृप्ति डिमरी नजर आने वाली हैं। वहीं जिस फिल्म से अल्लू अर्जुन को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। उसमें अल्लू अर्जुन की जगह जूनियर एनटीआर को कास्ट किया जाएगा।

सियासत डॉट कॉम ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि पिछले साल अल्लू अर्जुन ने संदीप रेड्डी वांगा की एक फिल्म साइन की थी अब उस फिल्म से अल्लू अर्जुन को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। अल्लू अर्जुन की जगह जूनियर एनटीआर को फिल्म में हीरो की तौर पर कास्ट करने को लेकर चर्चा चल रही है। हालांकि संदीप रेड्डी वांगा या फिर अल्लू अर्जुन की तरफ से इस बारे में अब तक कोई भी औपचारिक बयान सामने नहीं आया है। अल्लू अर्जुन संदीप की फिल्म से बाहर हुए हैं या नहीं इसकी औपचारिक तौर पर भी पुष्टि नहीं हुई है।

सूत्रों के हवाले से जानकारी यह मिली है कि अल्लू अर्जुन की कुछ शर्त की वजह से संदीप रेड्डी वांगा ने उन्हें फिल्म से बाहर का रास्ता दिखाया है, यह मामला ठीक उसी तरह का है जैसे दीपिका पादुकोण को स्पिरिट फिल्म से बाहर का रास्ता दिखाया गया था। हालांकि अल्लू अर्जुन की शर्त क्या थी? इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। वहीं दीपिका पादुकोण के शर्तों की अगर बात की जाए तो उन्होंने 8 घंटे की शिफ्ट और प्रॉफिट में शेयर की डिमांड की थी, जिसे खारिज कर दिया गया। अल्लू अर्जुन के काम की अगर बात करें तो वह पुष्पा 3 और एटली के साथ बनने वाली एक फिल्म में आने वाले वक्त में नजर आएंगे।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान