दीपिका पादुकोण, अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

दीपिका पादुकोण से रश्मिका मंदाना तक, अल्लू अर्जुन की राका में दिखेगा सितारों का मेला, दो पार्ट में आएगी फिल्म

Allu Arjun Raaka Budget: अल्लू अर्जुन और एटली की मेगा बजट फिल्म ‘राका’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी और इसका बजट ₹1000 करोड़ से ज्यादा है।

सोनाली झा

Allu Arjun Raaka Two Parts: अल्लू अर्जुन अपनी अगली मेगा बजट फिल्म ‘राका’ को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। ‘जवान’ के निर्देशक एटली के साथ बन रही यह साइंस-फिक्शन फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में गिनी जा रही है। फिल्म को हाई-एंड वीएफएक्स और इंटरनेशनल टेक्नोलॉजी के साथ तैयार किया जा रहा है। अब सामने आई नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ‘राका’ को एक नहीं बल्कि दो पार्ट में रिलीज किया जाएगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘राका’ की कहानी दो अलग-अलग समयकाल में आगे बढ़ेगी। पहला भाग आदिवासी पौराणिक वैदिक काल पर आधारित होगा, जबकि दूसरा हिस्सा आधुनिक समय में सेट किया जाएगा। बताया जा रहा है कि मेकर्स इस फिल्म को दो भागों वाली फ्रेंचाइजी के रूप में विकसित कर रहे हैं, ताकि इसकी कहानी और सिनेमाई दुनिया को बड़े स्तर पर पेश किया जा सके।

फीमेल स्टारकास्ट को लेकर भी चर्चा तेज

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की दोनों टाइमलाइन में अलग-अलग अभिनेत्रियां नजर आएंगी। कहा जा रहा है कि मृणाल ठाकुर आधुनिक दौर की कहानी में मुख्य भूमिका निभाएंगी, जबकि दीपिका पादुकोण, जाह्नवी कपूर और रश्मिका मंदाना ऐतिहासिक और पौराणिक हिस्से का हिस्सा बन सकती हैं। हालांकि, मेकर्स की ओर से फिलहाल सिर्फ अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण के नाम की आधिकारिक पुष्टि की गई है।

शाहरुख खान के कैमियो पर आया नया अपडेट

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'राका' का बजट ₹1000 करोड़ से अधिक बताया जा रहा है। बड़े पैमाने पर वीएफएक्स, इंटरनेशनल प्रोडक्शन, दमदार स्टारकास्ट और एटली के विजन को देखते हुए इस फिल्म को ग्लोबल लेवल का सिनेमाई अनुभव बनाने की तैयारी है। फिल्म में शाहरुख खान के स्पेशल कैमियो की चर्चा भी काफी समय से हो रही है। उनका कैमियो अभी शूट नहीं हुआ है।

रिलीज डेट का इंतजार

फिल्म में चेम्बन विनोद जोस, योगी बाबू और फेमिना जॉर्ज भी अहम भूमिकाओं में नजर आ सकते हैं। वहीं, विजय सेतुपति के शामिल होने की भी चर्चाएं हैं, लेकिन इस पर अभी आधिकारिक मुहर नहीं लगी है। फिल्म का संगीत साई अभ्यंकर तैयार कर रहे हैं। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक ‘राका’ की रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है। ऐसे में फैंस इस मेगा प्रोजेक्ट से जुड़ी अगली आधिकारिक घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला