अल्लू अर्जुन की फिल्म राका (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Raaka Release Date: अल्लू अर्जुन की 'राका' की रिलीज को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानें कब दस्तक देगी फिल्म

Raaka Release Update: अल्लू अर्जुन और एटली की फिल्म 'राका' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स फिल्म को दिसंबर 2027 में रिलीज करने की योजना बना रहे हैं।

सोनाली झा

Allu Arjun Film Raaka Release Date: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'राका' इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म की घोषणा के बाद से ही दर्शकों के बीच इसे लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। खास बात यह है कि फिल्म के मेकर्स इसकी कहानी, जॉनर और किरदारों से जुड़ी जानकारी को पूरी तरह गोपनीय बनाए हुए हैं। ऐसे में फैंस हर छोटे-बड़े अपडेट पर नजर बनाए हुए हैं। अब फिल्म की रिलीज डेट को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्देशक एटली और फिल्म की टीम 'राका' को दिसंबर 2027 में रिलीज करने की योजना बना रही है। हालांकि अभी तक मेकर्स की ओर से किसी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि अगर सब कुछ तय योजना के अनुसार चलता रहा तो फिल्म की शूटिंग 2026 के अंत तक पूरी हो सकती है।

कब हो सकती है रिलीज फिल्म

रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि फिल्म का पोस्ट-प्रोडक्शन काफी बड़े स्तर पर किया जाएगा। हॉलीवुड के कई प्रतिष्ठित स्टूडियो इसके विजुअल इफेक्ट्स (VFX) पर काम कर रहे हैं, जिसके चलते निर्माण प्रक्रिया में अतिरिक्त समय लग सकता है। यही वजह है कि क्रिसमस 2027 को फिल्म की रिलीज के लिए सबसे उपयुक्त समय माना जा रहा है।

डिजिटल डील पर अभी नहीं बनी बात

सूत्रों के अनुसार, फिल्म की डिजिटल और ओटीटी डील अभी तक फाइनल नहीं हुई है। ऐसे में निर्माता रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा करने से पहले सभी व्यावसायिक प्रक्रियाओं को पूरा करना चाहते हैं। माना जा रहा है कि शूटिंग खत्म होने के बाद ही फिल्म की रिलीज को लेकर बड़ा ऐलान किया जाएगा। 'राका' को भारतीय सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक माना जा रहा है।

स्टार कास्ट और बजट ने बढ़ाई चर्चा

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में नजर आ सकती हैं। इसके अलावा मृणाल ठाकुर, रश्मिका मंदाना और जाह्नवी कपूर के भी अहम किरदार निभाने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म 700 करोड़ रुपये से अधिक के बजट में तैयार की जा रही है। भव्य विजुअल्स, बड़े सितारों की मौजूदगी और एटली के निर्देशन के कारण 'राका' को लेकर दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।

DUSU Election Result 2026 LIVE: अध्यक्ष पद पर बड़ा उलटफेर, NSUI के विजय शंकर मीणा 424 वोट से आगे, ABVP पिछे

केंद्र ने 14 जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी, दिल्ली-झारखंड-कर्नाटक समेत 4 हाई कोर्ट को मिले नए जज, देखें लिस्ट

श्रमिकों की सुविधा के लिए EPFO ने शुरू किया WhatsApp चैनल, एक क्लिक में हर छोटी जानकारी

शराबबंदी से बढ़ता है जहर का व्यापार! सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र का पुराना नियम रद्द कर कही यह बात

PM नरेंद्र मोदी ने 51,000 से ज्यादा युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- FTA से खुल रहे करियर के नए अवसर