अल्लू अर्जुन (फोटो- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Allu Arjun की लव स्टोरी है फिल्मी, शादी के लिए राजी नहीं थी स्नेहा रेड्डी की फैमिली, जानें फिर कैसे बनी बात

अल्लू अर्जुन का जन्म 8 अप्रैल 1982 को मद्रास में हुआ था। एक्टर का आज 43वां बर्थडे है। एक्टर फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता अल्लू अरविंद फिल्म निर्माता है, जबकि राम चरण उनके कजिन है और चिरंजीवी उनके अंकल है।

सोनाली झा

मुंबई: अल्लू अर्जुन आज किसी नाम के मोहताज नहीं है। एक्टर को बच्चा-बच्चा पुष्पा के नाम से जानते हैं। अल्लू अर्जुन आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर का जन्म 8 अप्रैल 1982 को मद्रास, तमिलनाडु में हुआ था। एक्टर के पिता अल्लू अरविंद हैं। जो एक फिल्म निर्माता है और मां निर्मला है। वहीं, राम चरण उनके कजिन हैं, जबकि चिरंजीवी उनके अंकल है।

एक्टर अपने सफल एक्टिंग के लिए कई पुरस्कारों को हासिल कर चुके है। जिसमें पांच फिल्मफेयर पुरस्कार और पांच नंदी पुरस्कार शामिल हैं। यहां तक कि साल 2014 में अल्लू अर्जुन का नाम फोर्ब्स इंडिया की सेलिब्रिटी 100 के सूची में भी शामिल किया जा चुका है। अभिनेता ने साल 2003 में फिल्म 'गंगोत्री' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। फिल्मी करियर के तरह एक्टर की लव लाइफ भी किसी फिल्म से काम नहीं है।

अल्लू अर्जुन और स्नेहा रेड्डी की लव स्टोरी एक स्टार और एक नॉन-फिल्मी बैकग्राउंड से आने वाली लड़की की दिलचस्प और प्यारी जर्नी है। अल्लू अर्जुन और स्नेहा की पहली मुलाकात एक शादी में हुई थी। पहली ही नजर में अल्लू को स्नेहा पसंद आ गई थीं। हालांकि, वह उनसे कुछ कह पाने की ज्यादा हिम्मत नहीं जुटा पाए थे। किसी तरह दोनों के नंबर्स एक्सचेंज हुए, और बात शुरू हुई। उस वक्त स्नेहा अमेरिका से मास्टर्स की डिग्री पूरी कर भारत वापस लौटी थीं।

स्नेहा रेड्डी एक बिजनेस फैमिली से आती हैं। स्नेहा जब तक भारत लौटीं, तब तक अल्लू फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम बना चुके थे। अल्लू अर्जुन के लिए स्नेहा के परिवार वालों को मना पाना आसान नहीं था। जबकि, एक्टर की फैमिली इस शादी के लिए पांच मिनट में मान गई थी। स्नेहा के पेरेंट्स नहीं चाहते थे कि बिजनेस मैन की बेटी होकर वह एक्टर से शादी करें। मगर स्नेहा की जिद के आगे परिवार को हां कहना पड़ा।

अल्लू अर्जुन और स्नेहा रेड्डी की शादी 6 मार्च 2011 को हुई थी। यह शादी हैदराबाद में बहुत भव्य तरीके से हुई, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री से लेकर राजनीति और बिज़नेस वर्ल्ड तक के कई नामी लोग शामिल हुए थे। अब दोनों के दो प्यारे बच्चे हैं, एक बेटा अयान और एक बेटी अरहा। दोनों सोशल मीडिया पर अक्सर अपने फैमिली मोमेंट्स शेयर करते हैं, जो फैंस को बहुत पसंद आते हैं। शादी के इतने सालों बाद भी अल्लू अर्जुन और स्नेहा का रिश्ता बहुत मजबूत है।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला