मनोरंजन

अल्लू अर्जुन भगदड़ के लिए नहीं जिम्मेदार, केस वापस लेने को तैयार है मृतक महिला का पति

पुष्पा 2 स्टार अल्लू अर्जुन गिरफ्तारी के कुछ घंटे बाद ही अंतरिम जमानत पर रिहा हो गए हैं। हैदराबाद की नामपल्ली कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था, लेकिन हाईकोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को पलट दिया।

अनिल सिंह

मुंबई: अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी के बाद हैदराबाद की नामपल्ली कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था, लेकिन लोअर कोर्ट की फैसले को एक्टर की तरफ से हाईकोर्ट में चुनौती दी गई। तेलंगाना हाई कोर्ट ने सुनवाई के बाद निचली अदालत के फैसले को बदल दिया और अल्लू अर्जुन को अंतिम जमानत दी गई है। साथ ही यह भी कहा गया है कि एक्टर को स्वतंत्रता का अधिकार है। वह एक्टर हैं सिर्फ इसलिए उनके साथ ऐसा व्यवहार नहीं किया जा सकता।

अल्लू अर्जुन गिरफ्तारी के कुछ घंटे बाद ही अंतरिम जमानत पर रिहा हो गए हैं। अल्लू अर्जुन के खिलाफ हैदराबाद के संध्या थिएटर के बाहर हुई भगदड़ में महिला की मौत के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इसी सिलसिले में हैदराबाद पुलिस ने शुक्रवार की सुबह उन्हें गिरफ्तार किया और अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी के बाद से उनके फैंस में नाराजगी देखने को मिल रही थी। अल्लू अर्जुन के फैंस यह सवाल उठने लगे थे कि महिला की मौत के लिए अल्लू अर्जुन जिम्मेदार कैसे हुए? भीड़ को संभालने का जिम्मा एक्टर का नहीं होता।

मृतक महिला का पति केस वापस लेने को तैयार वहीं दूसरी तरफ मृतक महिला के पति भास्कर का भी बयान सामने आया है, जिन्होंने कहा है कि उन्हें पता नहीं था कि उनकी शिकायत के कारण एक्टर की गिरफ्तारी होगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मृतक महिला के पति भास्कर ने कहा है कि वह मामला वापस लेने के लिए तैयार हैं और उन्होंने साफ तौर पर यह भी कहा कि अल्लू अर्जुन का उस भगदड़ से कोई लेना-देना नहीं था, जिसमें उनके पत्नी की मौत हुई है।

अल्लू अर्जुन की टीम ने क्या कहा इस मामले में अल्लू अर्जुन की टीम की तरफ से भी बयान जारी किया गया है, जिसमें साफ लिखा है कि एक्टर का इसमें क्या कसूर है, जो सिर्फ अपने फैंस से मिलने के लिए इवेंट में शामिल हुए। यह बहुत ही दुखद है कि अल्लू अर्जुन के साथ ऐसा हो रहा है। खासकर जब इस इवेंट के लिए ऑफिशियल परमिशन ली गई थी। ऐसे में भीड़ को संभालने का जिम्मा थिएटर के प्रबंधन और पुलिस प्रशासन का था।

वहीं थिएटर प्रबंधन की तरफ से भी यह कहा गया है कि 4 और 5 दिसंबर को फिल्म के स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए सुरक्षा की मांग की गई थी। भारी मात्रा में लोगों के आने की संभावना पहले से थी। ऐसे में पुलिस की सुरक्षा की मांग प्रबंधन की तरफ से की गई थी। लेकिन बंदोबस्त की कमी के कारण दुर्घटना हुई और महिला की जान चली गई।

चमोली टनल हादसे में 3 की मौत, 16 मजदूर सुरक्षित बाहर; युद्धस्तर पर चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

Explainer: बिना चर्चा के 9 बिल पास, 380 सवालों में से सिर्फ 2 के ही मिले जवाब; आंकड़ों में मानसून सत्र का हाल

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

वकील बनने से नहीं रोके जाएंगे NALSAR के छात्र, बैकफुट पर बार काउंसिल, चंद घंटों में बदला फैसला

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक