अल्लू अर्जुन और एटली की फिल्म का हुआ ऐलान 
मनोरंजन

Allu Arjun And Atlee: अल्लू अर्जुन और एटली की फिल्म का हुआ ऐलान, लेकिन कहानी में है बड़ा ट्विस्ट

Allu Arjun And Atlee: अल्लू अर्जुन और एटली की फिल्म का ऐलान हो गया है, जिस फिल्म को लेकर चर्चा थी कि प्रियंका चोपड़ा उनके साथ नजर आने वाली है, लेकिन इस कहानी में एक बड़ा ट्वीट सामने आ गया है।

अनिल सिंह

Allu Arjun And Atlee: अल्लू अर्जुन और एटली की अगली फिल्म (AA22 x A6) का ऐलान हो गया है। इस फिल्म के बारे में यह जानकारी सामने आई है कि यह एक्शन से भरपूर एक इमोशनल कहानी होगी जो अब तक सिनेमा में पहले नहीं दिखाई गई है। हालांकि फिल्म के बारे में इससे अधिक कोई जानकारी सामने नहीं आई है, ना ही फिल्म का टाइटल सामने आया है। इस फिल्म को लेकर कहा जा रहा था कि इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा अल्लू अर्जुन के साथ नजर आएंगे, लेकिन अब कहानी में बड़ा ट्विस्ट आ गया है। प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ नहीं होंगी, तो अल्लू अर्जुन के साथ कौन सी अभिनेत्री लीड रोल में होगी लोग यह जानने के लिए उत्सुक हो गए हैं। हालांकि उसके बारे में भी कोई जानकारी अभी नहीं आई है।

अल्लू अर्जुन और एटली की फिल्म (AA22 x A6) को लेकर पिंकविला ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया कि प्रियंका चोपड़ा को इस फिल्म के लिए साइन नहीं किया गया है और ना ही प्रियंका चोपड़ा से इस फिल्म को लेकर कोई बातचीत की गई है, बल्कि प्रियंका चोपड़ा एटली की उस फिल्म का हिस्सा बनने वाली थी, जो सलमान खान को लेकर एटली बनाने जा रहे थे, हालांकि वह फिल्म अभी फिलहाल के लिए रोक दी गई है।

अल्लू अर्जुन और एटली की फिल्म (AA22 x A6) सन पिक्चर्स के द्वारा बनाई जाएगी। एटली ने इस मौके पर कहा कि यह वह फिल्म है जिसे बनाने का मैंने हमेशा सपना देखा है। एटली ने कहा कि फिल्म की पटकथा पूरी तरह से तैयार है। कलानिधि मारन के दूरदर्शी नेतृत्व में और अल्लू अर्जुन के साथ मुझे इस कहानी को जीवंत करना है। इस फिल्म के बारे में कहा जा रहा है कि यह जबरदस्त एक्शन से भरपूर होने वाली है। अल्लू अर्जुन पहले से ही अपनी फिल्मों की तगड़ी कमाई के लिए लोकप्रिय हैं। अब देखना यह होगा कि एटली की फिल्म में उनका प्रदर्शन कैसा रहता है। एटली शाहरुख खान के साथ जवान फिल्म बना चुके हैं।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए