अभिनेत्री सोहा अली खान (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

'ऑल अबाउट हर: सोहा अली खान की आवाज़ से महिलाओं को मिलेगी नई पहचान'- पहला एपिसोड आज

All About Her: अभिनेत्री सोहा अली खान दर्शकों के लिए एक नया पॉडकास्ट शो लेकर आ रही हैं। जिसका नाम है इट्स ऑल अबाउट हर। इस शो के माध्यम से एक्टर्स महिलाओं को पूरी तरह से सशक्त बनाने की चाह रखती हैं।

गीतांजली शर्मा

ACTRESS SOHA NEW PODCAST: अभिनेत्री सोहा अली खान अब अपने करियर की दूसरी पारी शुरू करने जा रही हैं। यह नया सफर वह नए पॉडकास्ट शो के जरिए 22 अगस्त 2025 से कर रही हैं। आज इनके शो का पहला यूट्यूब पॉडकास्ट आप देख सकते हैं। सोहा ने भले ही फिल्म इंडस्ट्री में लंबी पारी न खेली हो, लेकिन इन्होंने जितनी भी फिल्म में काम किया, इनके द्वारा अभिनीत हर किरदार कुछ अलग, कुछ खास था।

अब अपने दर्शकों के लिए एक बार फिर वह कुछ नया और मीनिंगफुल लाने के लिए तैयार हैं। इनके नए पॉडकास्ट का नाम 'ऑल अबाउट हर' है। इस पॉडकास्ट की खास बात यह है कि, इसमें महिलाओं से जुड़ी सेहत, पैसे की समझ, लाइफस्टाइल और दूसरे जरूरी विषयों पर बात की जाएगी। यह खासतौर पर महिलाओं की भलाई और उनकी जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

अपने शो के जरिए महिलाओं को सशक्त बनाना उद्देश्य

सोहा का यह पॉडकास्ट बातचीत व सुनियोजित सवाल-जवाब के आधार पर बनाया गया है। उनका मानना है कि, अनौपचारिक बातचीत में लोग कई बार विषय से भटक जाते हैं, जिससे दर्शकों को सही जानकारी नहीं मिलती है। इसलिए, उन्होंने अपने पॉडकास्ट को सही तरीके से तैयार किया है।अभिनेत्री का मुख्य उद्देश्य यह है कि ज्यादा से ज्यादा दर्शक पॉडकास्ट को अच्छे से सुनें और उससे कुछ जरूरी जानकारी लें।

जब बातचीत बिना दिशा के होती है, तो कई बार हम कहीं और भटक जाते हैं और सुनने वालों को कुछ समझ में नहीं आता है। इसलिए हमने हर एपिसोड के लिए एक स्क्रिप्ट तैयार की है, जिसमें अच्छी तरह से रिसर्च किए गए सवाल शामिल किए गए हैं।

शो में कैंसर जैसी बीमारियों की दी जाएगी जानकारी

एक खास एपिसोड का जिक्र करते हुए सोहा ने बताया कि, इसमें कैंसर जैसे गंभीर विषय पर चर्चा होगी। इस एपिसोड में एक ऑन्कोलॉजिस्ट और एक ऐसी महिला मेहमान शामिल होंगी, जिन्होंने खुद कैंसर से जंग लड़ी है।

सोहा ने कहा, "हम पॉडकास्ट में कैंसर जैसे विषयों पर भी बात करेंगे, जैसे ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर और फेफड़ों का कैंसर, जो महिलाओं को ज्यादा प्रभावित करते हैं। हम सवाल पूछेंगे कि कैंसर को कैसे रोका जा सकता है? इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं? विभिन्न स्टेज क्या हैं? और इलाज के क्या विकल्प हैं?

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

इस्लाम को दुनिया की कोई ताकत नहीं मिटा सकती, मस्जिदों पर मौलाना अरशद मदनी का बड़ा बयान

पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान पर नड्डा का तीखा हमला, बोले दिवालिया हो चुकी कांग्रेस को खुद पर शर्म नहीं आती

चुनाव के लिए तैयार जामिया, फिर भी छात्रों में अविश्वास बरकरार; आंदोलन और भूख हड़ताल जारी

E20 के खिलाफ प्रोपेगैंडा एक पेड कैंपेन था, नितिन गडकरी का बड़ा बयान; अब E100 फ्यूल को मिली हरी झंड़ी