अलका याग्निक (सोर्स - सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Alka Yagnik Birthday: अलका याग्निक को 14 साल उम्र में मिला था पहला ब्रेक, इस गाने से मिली पहचान

अलका याग्निक ने महज 6 साल की उम्र से ही काम करना शुरू कर दिया था। अलका आकाशवाणी कोलकाता में गाने लगी थीं। अलका का गाने का सफर 90 के दशक में शुरू हुआ था। अलका जब 14 साल की थी तब उन्हें अपना पहला सिंगिंग ब्रेक मिला था।

सोनाली झा

मुंबई: बॉलीवुड की मशहूर सिंगर अलका याग्निक का आज 59वां जन्मदिन है। अलका याग्निक का जन्म 20 मार्च 1966 में कोलकाता में हुआ था। अलका की मां शुभा याग्निक एक शास्त्री संगीतकार थी और घर में संगीत का माहौल होने के कारण अलका की भी रूचि संगीत में आ गई। अलका ने महज 6 साल की उम्र से ही काम करना शुरू कर दिया था। अलका आकाशवाणी कोलकाता में गाने लगी थीं।

अलका का फिल्मो में गाने का सफर 90 के दशक में शुरू हुआ था। अलका जब महज 14 साल की थी तब उन्हें अपना पहला सिंगिंग ब्रेक मिला था। बॉलीवुड में फिल्म ‘पायल की झंकार’ में सिंगर ने अपना पहला गाना गाया था  ‘थिरकत अंग लचक झुकी’ गाना और उसके तुरंत बात अलका को मिल गया उनका दूसरा गाना मिला।

फिल्म 'लावारिस' में अलका ने गाया था 'मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है' तब अलका महस 15 साल की थी और ये गाना सुपर हिट हुआ था उस वक़्त और वो साल था 1981।  लेकिन इतना सुपर हिट गाना गाने के बाद भी अलका का सफर आसान नहीं हुआ, क्योंकि अगला गाना उन्हें सन 1988 में फिल्म 'तेजाब' में मिला। इस फिल्म में उन्होंने 'एक दो तीन' गाना गाया था। जिसके बाद अलका को आखिरकार प्लेबैक सिंगर के रूप में पहचान मिली।

अलका ने अब तक 20,000 गाने गाए हैं, लेकिन अब उन्होंने गाना गाना छोड़ दिया है।  जिसकी वजह वो सिंगिंग में आई हुई बदलाव को मानती है, अलका के हिसाब से जो गाने 90 के दशक में बनते थे अब वैसे गाने नहीं बनते। अलका की शादीशुदा ज़िन्दगी कुछ भी कुछ खास अच्छी नहीं रही। साल 1989 में अलका ने नीरज कपूर से शादी कर ली थी लेकिन पिछले 31 साल से अपने पति से अलग रह रही हैं।

अलका याग्निक से शादी करने के बाद नीरज ने अपना बेस मुंबई शिफ्ट कर लिया, लेकिन यहां उन्हें बड़ा नुकसान हुआ। इस पर अलका ने खुद नीरज को शिलॉन्ग वापस शिफ्ट होने कहा। ऐसे में पिछले 31 सालों से नीरज कपूर और अलका याग्निक ने अपना लॉन्ग डिस्टेंस रिश्ता कायम रखा है। बस दोनों काम के सिलसिले में दूर रहते हैं।बता दें कि नीरज का बिजनेस शिलॉन्ग बेस्ड है, इसलिए दोनों अलग रहते हैं।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन