अली गोनी और जैस्मिन भसीन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

ईद के मौके पर अली गोनी और जैस्मिन भसीन ने एक-दूजे पर लुटाया प्यार, ट्रेडिशनल लुक ने जीता फैंस का दिल

टीवी इंडस्ट्री के फेवरेट कपल अली गोनी और जैस्मिन भसीन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर ईद सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें दोनों एक-दूजे पर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: टीवी इंडस्ट्री के सबसे चहेते कपल्स में से एक अली गोनी और जैस्मिन भसीन एक बार फिर अपने खास अंदाज के चलते सुर्खियों में हैं। लंबे वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे इस कपल ने बकरीद के खास मौके पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरों से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। दोनों का ट्रेडिशनल और रॉयल लुक फैन्स को बेहद पसंद आ रहा है।

दरअसल, अली गोनी ने बकरीद की मुबारकबाद देते हुए इंस्टाग्राम पर गर्लफ्रेंड जैस्मिन भसीन के साथ कई खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीरों में अली ब्लैक कुर्ता-पायजामा में बेहद हैंडसम नजर आ रहे हैं, जबकि जैस्मिन गोल्डन कलर के ट्रेडिशनल सूट में बला की खूबसूरत लग रही हैं। दोनों कैमरे के सामने एक-दूसरे के बेहद करीब और कोजी मोमेंट्स शेयर करते नजर आए।

तस्वीरें शेयर कर अली गोनी ने लिखा कैप्शन इन रोमांटिक तस्वीरों के साथ अली गोनी ने कैप्शन में लिखा, “ईद मुबारक” और साथ में एक रेड हार्ट इमोजी जोड़ी। कपल की यह पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। फैन्स इस जोड़ी को खूब प्यार दे रहे हैं और कमेंट बॉक्स में बधाइयों का तांता लगा हुआ है। एक यूजर ने लिखा, “भाई और भाभी को ईद की ढेरों शुभकामनाएं।” वहीं एक फैन ने चुटकी लेते हुए पूछा, “अब शादी कब कर रहे हो?” तो किसी ने जैस्मिन की तारीफ में लिखा, “ये तो बहुत प्यारी और क्यूट है।”

दोनों की लव स्टोरी 

खास बात बता दें, कि अली और जैस्मिन की मुलाकात टीवी शो के सेट पर हुई थी और बिग बॉस 14 के दौरान इनके रिश्ते ने सबका ध्यान खींचा था। शो के बाद से ही दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आते हैं। हालांकि, दोनों ने अब तक शादी को लेकर कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया है, लेकिन उनके फैन्स को इस जोड़ी की शादी का बेसब्री से इंतजार है।

इन सबके बीच अगर दोनों के वर्कफ्रंट की बात करें, तो जहां एक तरफ, अली इन दिनों ‘लाफ्टर शेफ्स’ में नजर आ रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ, जैस्मिन टीवी के साथ पंजाबी इंडस्ट्री में भी अपना नाम बना रही हैं।

ओवैसी का बड़ा आरोप! बोले जहां-जहां BJP की सरकार है, वहां मुस्लमानों को रखा जाता है शिक्षा से दूर

आप जितना बोलेंगे, कांग्रेस उतनी कमजोर होगी, नागपुर में नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर निशाना

हाथ में संविधान, काम संविधान के खिलाफ, नागपुर में राहुल गांधी पर जमकर बरसे CM फडणवीस

राहुल गांधी पर बरसे CM फडणवीस, बोले- 4500 वोट के गोकुल संघ के लिए दिल्ली से ट्वीट करना पड़ रहा

करनाल में गरजे गृह मंत्री अमित शाह, राहुल गांधी पर लगाया अराजकता फैलाने का आरोप; कांग्रेस को दी चेतावनी